मौसम है आम के अचार बनाने का, बनाइए इन मसालों के साथ इस तरीके से आम का चटपटा अचार
- Written By: नवभारत डेस्क
Updated On:
Apr 28, 2023 | 08:00 AM
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: भारतीय खाने को उसके जायके की वजह से काफी पसंद किया जाता है। ये तो सभी जानते हैं कि भारतीय खाना काफी मसालेदार और चटपटा होता है, खाने के साथ परोसे जाने वाली अचार और चटनी जैसी चीज़े इसे और भी स्पेशल बना देती है। गर्मी ही वह मौसम होता है जब लोग अपने घरों में आम का अचार बनाकर साल भर तक उसके स्वाद का मजा लेते है। इसके अलावा, कुछ लोग आम का मीठा अचार भी खाना पसंद करते हैं तो कुछ खट्टा और चटपटा। लेकिन अक्सर इसे बनाने में काफी वक्त लगता है। आइए जानें आम के अचार बनाने की आसान रेसिपी-
सामग्री
कच्चे आम- 2 किलो
सम्बंधित ख़बरें
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व तंबाकू निषेध दिवस, हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है तंबाकू
इंदौर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही लोकमाता अहिल्याबाई की जयंती, राजवाड़ा पर महापौर ने किया नमन
पेट्रोल-डीजल पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से ATF पर लगेगा नया निर्यात शुल्क, आपकी जेब पर क्या होगा असर?
महायुति में सीट बंटवारे पर घमासान: नासिक में गणेश गिते, रायगढ़ में जुइली दलवी की बगावत से बढ़ी टेंशन
हल्दी पाउडर- 50 ग्राम
कलौंजी- 60 ग्राम
मेथी दाने- 100 ग्राम
लाल मिर्च, दरदरी पिसी- 50 ग्राम
काली मिर्च- 2 बड़े चम्मच
सरसों का तेल- 1 से 2 लीटर
नमक- 300 ग्राम
बनाने की विधि
- आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करके ठंडा कर लें।
- इसके बाद एक बर्तन में सौंफ, मेथी दाने, कलौंजी, लाल मिर्च, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, नमक और आधा कप तेल डालकर मिक्स कर लें।
- अब एक बड़े से बर्तन में सभी मसालों के एक हिस्सा डालें और उसमें आम के टुकड़ों को डालकर हाथ से अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मसाले वाले आम के टुकड़ों को अचार रखने वाली बर्नी (जार) में रखकर पहले से गर्म और ठंडा किया हुआ तेल डालकर धूप में लगभग 6-7 दिन के लिए रखें।
- आम को चटपटे अचार को दिन में 2 से 3 बार जरूर हिलाएं। इससे अचार में मसाले और तेल अच्छे से मिक्स हो जाएंगे। तैयार है आपका चटपटा आम का अचार। अब आप चाहें तो इसे रोटी या फिर चावल के साथ खाएं।
Its the season to make mango pickle make spicy mango pickle in this way with these spices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 28, 2023 | 08:00 AM
