-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- International Labor Day Is Being Celebrated Today On 1 May
आज है श्रमिकों को समर्पित दिन, जानिए कब मनाया गया था पहली बार, और क्या है इसका शिकागो कनेक्शन
- Written By: दीपिका पाल
दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के मकसद से हर साल 1 मई को 'अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस' (International Labour Day) मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस 2024 (Social Media)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया भर के मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के मकसद से हर साल 1 मई को ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ (International Labour Day) मनाया जाता है, जिसे ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ (International Workers Day), लेबर डे या मई दिवस (May Day) के तौर पर भी जाना जाता है।
आवाज उठाने के मकसद से मनाया दिन
आपको बता दें, मजदूरों और श्रमिकों के सम्मान के साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने के मकसद से इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है, ताकि समाज में उनकी स्थिति मजबूत हो सके। दरअसल, मजदूर किसी भी देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, क्योंकि हर कार्य क्षेत्र में मजदूरों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि मजदूरों के लिए खास एक दिन कब और कैसे समर्पित किया गया। पहली बार मजदूर दिवस मनाने की जरूरत क्यों पड़ी। ऐसे में आज ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ के अवसर पर आइए जानें कब हुई मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत, इसका इतिहास और महत्व-
पहली बार कब मनाया गया मजदूर दिवस
सम्बंधित ख़बरें
1- प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस’ हर साल 1 मई को मनाया जाता है। पहली बार मजदूर दिवस 1889 में मनाने का फैसला लिया गया। इस दिन को मनाने की रूपरेखा अमेरिका के शिकागो शहर से बनने लगी थी, जब मजदूर एक होकर सड़क पर उतर आए थे।
2- 1886 से पहले अमेरिका में आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन में अमेरिका के मजदूर सड़कों पर आ गए। अपने हक के लिए मजदूर हड़ताल पर बैठ गए। इस आंदोलन का कारण मजदूरों की कार्य अवधि थी। उस दौरान मजदूर एक दिन में 15-15 घंटे काम करते थे। आंदोलन के दौरान मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी। इस दौरान कई मजदूरों की जान चली गई। सैकड़ों श्रमिक घायल हो गए।
3- इस घटना के तीन साल बाद 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया कि हर मजदूर से प्रतिदिन 8 घंटे ही काम लिया जाएगा। वहीं, सम्मेलन के बाद 1 मई को मजदूर दिवस मनाने का फैसला लिया गया। इस दिन हर साल मजदूरों को छुट्टी देने का भी फैसला लिया गया। बाद में अमेरिका के मजदूरों की तरह अन्य कई देशों में भी 8 घंटे काम करने के नियम को लागू कर दिया गया।
लेबर डे (Social Media)
भारत में ‘लेबर डे’ की शुरुआत कब हुई
1- अमेरिका में भले ही 1 मई 1889 को मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव आ गया हो, लेकिन भारत में ये आया करीब 34 साल बाद। वहीं भारत में मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत 1 मई 1923 को चेन्नई से हुई। लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में ये फैसला किया गया। इस बैठक को कई सारे संगंठन और सोशल पार्टी का समर्थन मिला। जो मजदूरों पर हो रहे अत्याचारों और शोषण के खिलाफ आवाज उठा रहे।
2- जानकारों का मानना है कि, श्रम दिवस या मजदूर दिवस 80 से अधिक देशों में मनाया जाता है। विश्व में 80 से अधिक देशों (भारत सहित) में मजदूर दिवस पर छुट्टी रहती है।
3- अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के बावजूद इसकी उत्पत्ति शिकागो में हेमार्केट मामले की स्मृति में हुई, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में श्रम दिवस सितंबर में पहले सोमवार को मनाया जाता है न कि 1 मई को।
4- महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस भी 1 मई को मनाया जाता है।
5- भारत में पहला मई दिवस 1923 में द लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान द्वारा चेन्नई (तब मद्रास) में मनाया गया था।
International labor day is being celebrated today on 1 may
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














