- Hindi News »
- Lifestyle »
- Immerse The Sown Barley Properly During Chaitra Navratri
चैत्र नवरात्रि में बोए जवारे का विधिवत करें विसर्जन, दशमी को शुभ मुहूर्त में पूजा के बाद करें यह कार्य, जानिए
- Written By: दीपिका पाल
आज चैत्र नवरात्रि का नौवां दिन है आने वाले दिन दशमी के साथ नवरात्रि का समापन हो जाएगा। इस मौके पर आपने अगर जवारे बोए है तो आप इनका विसर्जन विधिवत कर सकते है।

नवरात्रि के बाद विधिवत करें जवार विसर्जन (डिजाइन फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: नवरात्रि पर्व (Chaitra Navratri 2024) सनातन धर्म में बहुत ही अधिक महत्व रखता है। नवरात्रि में 9 दिनों तक माता के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। इन दिनों और भी कई सारी परंपराओं का पालन किया जाता है। इन्हीं परंपराओं में से एक जवारे बोने की परंपरा है। नवरात्रि के पहले दिन जवारे बोए जाते हैं और नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को जवारे का विसर्जन (Jawara Visarjan 2024) किया जाता है। इस बार ‘चैत्र नवरात्रि’ (Chaitra Navratri 2024) पर बोए गए जवारे का विसर्जन चैत्र शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को किया जाएगा। तो आइए जान लीजिए जवारे विसर्जन कब करें, शुभ मुहूर्त क्या है, पूजा विधि क्या है और महत्व क्या है-
शुभ मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
Pineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
Raw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
आप भी गर्मियों में जल्दी थक जाते हैं? नियमित व्यायाम से बढ़ा सकते हैं अपना स्टेमिना, जानें कैसे
Neon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 17 अप्रैल बुधवार के दिन दोपहर 03 बजकर 18 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल गुरुवार को शाम 5 बजकर 31 मिनट तक है, लेकिन दशमी तिथि का सूर्योदय 18 अप्रैल को होगा। इसलिए इसी दिन जवारे विसर्जन किए जाएंगे। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं।
शुभ मुहूर्त – सुबह 10 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक है।
शुभ मुहूर्त – अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है।
शुभ मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजे तक है।
शुभ मुहूर्त – दोपहर 2 बजे से लेकर दोपहर 3 बजकर 35 मिनट तक है।
जवारे विसर्जन किस विधि से करें
ज्योतिषियों के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें। उसके बाद मुहूर्त के हिसाब से देवी मां की विधिवत पूजा करें।
सबसे पहले माता रानी को गंध, चावल, फूल आदि अर्पित करें और इस मंत्र को बोलें-
रूपं देहि यशो देहि भाग्यं भगवति देहि मे।
पुत्रान् देहि धनं देहि सर्वान् कामांश्च देहि मे।।
महिषघ्नि महामाये चामुण्डे मुण्डमालिनी।
आयुरारोग्यमैश्वर्यं देहि देवि नमोस्तु ते।।
माता रानी की पूजा करने के बाद जवारे की पूजा करें। चावल, फूल, कुमकुम आदि चढ़ाएं। इन जवारों को माथे पर रखकर माता के भजन करने के साथ नदी या तालाब तक लेकर जाएं।
जवारों का विसर्जन करने से पहले हाथ में चावल और फूल लेकर इस मंत्र को बोलें-
गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठे स्वस्थानं परमेश्वरि।
पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च।।
जवारे विसर्जन करने के बाद माता रानी को प्रणाम करें और घर की सुख-समृद्धि के लिए विनती करें।
जवारे बोए जाने का महत्व
नवरात्रि पर्व में जवारे बोने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। नवरात्र में जौ बोने और नौ दिनों के बाद उन्हें विसर्जित करना व्यक्ति का प्रकृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। नवरात्र में जवारों के साथ की जाने वाली घट स्थापना की रीति का विशेष महत्व और विधान है। जौ को ब्रह्मा जी का स्वरूप है। क्योंकि इनके द्वारा ही इसकी उत्पत्ति की गई थी। अनाज में सबसे पहले इसे ही उगाया गया था। जिस कारण जवार को अन्नपूर्णा भी कहा जाता है। साथ ही हर शुभ कार्य में सुख-समृद्धि के लिए जवारे बोए जाते हैं।
Immerse the sown barley properly during chaitra navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंबा की 500 मीटर गहरी खाई में समा गई 8 पर्यटकों की जिंदगी, रूह कंपा देगा सच पास का यह खौफनाक मंजर
May 31, 2026 | 07:19 AMKK Career: दिल्ली से मुंबई तक संघर्ष, फिर सफलता की मिसाल बने केके, 53 साल की उम्र में छोड़ गए संगीत की विरासत
May 31, 2026 | 07:19 AMगुरु का कर्क राशि में महागोचर: कई राज्यों में बाढ़, कहीं अकाल का खतरा, जानें मौसम और आपदाओं पर भविष्यवाणी
May 31, 2026 | 07:13 AMभतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव
May 31, 2026 | 07:10 AM31 मई का इतिहास : आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया
May 31, 2026 | 07:08 AMसूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मां ने की बुलडोजर एक्शन की मांग
May 31, 2026 | 06:53 AMLIVEआज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
May 31, 2026 | 06:52 AMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














