Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अगर रहना चाहते हो निरोगी, तो ऐसे पीएं नियमित तौर पर पानी

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: May 20, 2023 | 07:00 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: ये तो सभी जानते हैं कि,गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा, हेल्थ एक्सपर्ट्स आपको रोजाना सुबह खाली पेट ब्रश करने से पहले पानी पीने की सलाह भी देते है। इससे आपके शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थों को निकालने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं जैसे- गैस, एसिडियी, खट्टी डकार और कब्ज आदि से बचाव मिलता है।

लेकिन कई बार लोग सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, ऐसे में आज हम आपको रोजाना सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीने के फायदे बताने जा रहे है। इसको रुटीन में अपनाकर आप कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं, तो आइए जानें बिना ब्रश किए पानी पीने के फायदे-

सम्बंधित ख़बरें

सावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक

धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी नुकसान!

Ardhachakrasana: बढ़ता वजन और सांस की तकलीफ होगी दूर! बस इस तरह 2 मिनट करें ये योगासन

क्या आप भी 5 मिनट में हो जाते हैं Distract? जानें फोकस टाइम कमजोर होने के पीछे की असली वजह

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह बिना ब्रश किए पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दियों के मौसम में खांसी या कोल्ड जैसी मौसमी बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को सुबह एक गिलास गर्म पानी जरूर पीना चाहिए. इसके अलावा बिना ब्रश किए पानी पीने से स्किन और बालों पर भी इसका पॉजिटिव असर दिखाई देता है।

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट बिना ब्रश करने से पहले पानी का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पाचन तंत्र (digestive system) मजबूत बनता है। इसके अलावा इससे मुंह में बैक्टीरिया (bacteria) भी जमा नहीं होते हैं।  

कहते है बिना ब्रश किए पानी पीने से हाई बीपी या लो बीपी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से मोटापे की समस्या भी दूर होती है।

जिन लोगों को मुंह से दुर्गंध आने की समस्या होती है, उन लोगों को सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए। मुंह में सलाइवा की कमी के कारण हमारा मुंह पूरी तरह से सूख जाता है, जिससे मुंह से दुर्गंध आने की समस्या पैदा होती है। मुंह में सलाइवा की कमी के कारण बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाते है। तो यदि आप सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएंगे, तो आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट बिना ब्रश किए पानी पीते हैं तो इससे आपके बाल मजबूत और चमकदार बनते है। इसके अलावा इससे आपकी स्किन में भी ग्लो बना रहता है।

If you want to stay healthy then drink water regularly like this

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 20, 2023 | 07:00 AM

Topics:  

  • Drink Water
  • Health News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.