अगर बढ़ाना हो बच्चे का वजन, तो खिलाइए ये चीज़ें, हड्डियां भी होंगी मजबूत
- Written By: नवभारत डेस्क
सीमा कुमारी
कई पैरेंट्स अपने बच्चे के दुबलेपन के कारण परेशान रहते हैं। वह चाहते हैं कि, बच्चा हेल्दी रहे, खासकर हाल ही में चलना सीख रहे बच्चों के खानपान को लेकर भी परेंट्स टेंशन में रहते हैं। अगर आप भी बच्चे की इस समस्या से परेशान हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने शिशु के आहार में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर आप अपने बच्चे का वजन बढ़ा सकते हैं।
आइए जानें इस बारे में-
चाइल्ड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए आप उपमा बना सकते हैं, स्वादिष्ट भी लगता है। बच्चे को भी इसका टेस्ट पसंद आएगा। बच्चे को भूख लगने पर आप इसे तुरंत तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप सूजी को हल्का भूनें और फिर इसमें जरा सा नमक और पानी मिलाएं अच्छे से बॉइल आने दें और फिर इसमें एक चम्मच भर के घी डाल दें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में बुजुर्ग महिला से खरीदे पेन, फिर जेब के सारे पैसे दे गया अमेरिकी युवक; वीडियो ने जीता लोगों का दिल
वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म
भारत की सड़कों पर दिखे ऐसे नजारे कि विदेशी महिला भी रह गई दंग, बोली- ये सिर्फ इंडिया में ही संभव है!
अलीगढ़ में अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार, कहा- जो गौ माता की रक्षा का लेगा संकल्प, उसी को मिलेगा वोट
पूरी तरह से ठंडा होने के बाद बच्चे को खिलाएं। चाहें तो सब्जियों को भी डाल सकते हैं, लेकिन उसके लिए सब्जियों की अच्छे से प्यूरी बनाएं। अगर बच्चा बड़ा है और सब्जियों को चबा सकता है तो आप सब्जियों को उबाल कर डाल सकते हैं।
‘केला’ पोटैशियम, विटामिन C, विटामिन B6 और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसमें कैलोरी भी भरपूर मात्रा में होती है जिससे शिशु का वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। केले को मसलकर या फिर स्मूदी या शेक में केले को मिलाकर बच्चे को दें। अगर बच्चा तीन साल से अधिक उम्र का है तो आप उसे केला सीधा खिला सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप बच्चे को साबूदाना खिचड़ी भी खिला सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप साबूदाना को भिगो दें और फिर एक कढ़ाई में पानी गर्म करने के बाद उसमें भीगे हुए साबूदाना डाल दें। अच्छे से चलाते रहें। फिर इसमें नमक या शक्कर डालें, ये आपके बच्चे के स्वाद पर निर्भर करता है कि वह मीठा खाने का शौकीन है या नमकीन। फिर इसमें घी डालें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही बेबी को खिलाएं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दाल चावल या सब्जी के साथ दाल मिलाकर खिलाने से भी दाल का पोषण बढ़ जाता है। 7 से 9 महीने के बच्चे को आप ठोस आहार में दलिया भी खिला सकती हैं।
