Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आंखों में रोज़ाना काजल लगाते हों तो हो जाएं सतर्क, जानें इसके नुकसान

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 28, 2024 | 02:46 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

-सीमा कुमारी

अक्सर माताएं अपने बच्चों की आंखों में सुंदरता बढ़ाने के लिए ‘काजल’ (Kajal) लगाती हैं। इसके अलावा, बहुत सी महिलाएं मेकअप के नाम पर सिर्फ काजल ही लगाती हैं।

बेशक, काजल लगाने से आंखे बहुत ही सुंदर और बड़ी-बड़ी नजर आती हैं। कई महिलाएं रोजाना काजल लगाती हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि, रोजाना काजल लगाना आपके लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। डॉक्टरों के मना करने के बावजूद भी लोग इसको गंभीरता से नहीं लेते।

सम्बंधित ख़बरें

Valentine Day पर चाहिए ग्लास स्किन? आज से ही फॉलो करें ये रूटीन, चांद सा चमकेगा चेहरा

क्या डार्क सर्कल्स से चेहरा दिख रहा है खराब, तो इन घरेलू नुस्खों से तैयार करें 2 आई मास्क, मिलेगा फायदा

छोटे नाखूनों पर भी कमाल लगती है ये 4 जेल नेल आर्ट डिजाइन, आपके हाथ दिखेंगे स्टाइलिश

बेली फैट छिपाना है? जींस के साथ ट्राय करें ये 5 ट्रेंडी टॉप्स, आपका लुक लगेगा सबसे अलग अंदाज का

छोटे बच्चों की स्किन बहुत नाजुक होती है। आंखों के आसपास रसायन-युक्त काजल लगने से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही, आंखों के अंदर भी परेशानियां आने लगती हैं। इससे कई गंभीर बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है। आइए जानें रोजाना काजल लगाने के दुष्परिणाम के बारे में –

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, काजल में लेड और पैराबेंस जैसे तत्वों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आंखों में कंजक्टिवाइटिस की समस्या हो सकती है। इसे आंख आना भी कहा जाता है। हर रोज काजल लगाने से आंखों में एलर्जी, कॉर्नियल अल्सर और डाई आईज की परेशानी हो सकती है। इतना ही नहीं आंखों के अंदर सूजन हो सकती है।

अगर आप किसी कारण काजल लगाना भी चाहते हैं, तो उसे इस तरह से लगाएं कि वह आंखों के अंदर न गिरे। बाजारों में कई तरह के काजल आ रहे हैं, जिनको लगाने से आंखों में जलन और पानी आने की शिकायत हो रही है। काजल का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

सावधानियां

  • जलन होने पर आंखों में पानी के छींटे मारनी चाहिए।
  • आंखों में काजल अगर लगाना हो तो अच्छी कंपनी का और देख परख कर ही खरीदें।
  • लगाते वक्त ध्यान दें कि काजल आंखों के अंदर न जाए।
  • काजल लगाने के बाद याद से सोने के पहले आंखें धोकर, काजल उतार कर सोएं।
  • छोटे बच्चे को काजल लगाना जरूरी हो तो घर पर बने काजल का ही प्रयोग करें।
  • इन सभी महत्वपूर्ण बातों को ध्यान रखते हुए ही ‘काजल’ का प्रयोग करें।

इस तरह घर पर बनाएं केमिकल फ्री काजल

काजल बनाने के लिए सबसे पहले दीया जलाकर रखें। फिर इसके बाद दोनों कटोरी को साइड पर रखें और फिर प्लेट पर थोड़ा सा घी लगाकर कटोरी टिका कर रख दें। इसके बाद 20 से 30 मिनट प्लेट पर कालिख निकल आएगी। आप इसे निकालकर एक बॉक्स में रख सकती हैं। इसमें एक बूंद नारियल का तेल डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से आपका घर का काजल तैयार हो जाएगा।

If you apply kajal in your eyes daily then be alert know its disadvantages

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2021 | 08:15 AM

Topics:  

  • Beauty Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.