आपके चेहरे की देखभाल में ‘आइस’ कर सकता है आपकी बड़ी मदद, कई स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं दूर
- Written By: नवभारत डेस्क
गर्मियों में शायद ही कोई व्यक्ति हो जिसे ठंडा पानी पीना पसंद ना हो। क्योंकि, बर्फ (Ice) कमाल की चीज है। गर्मी में ठंडा पानी पीना हो या फिर चोट लग जाने पर बहते खून को रोकना हो, इसके अलावा, ठंडक के लिए हम चेहरे पर बर्फ भी लगाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, स्किन केयर में बर्फ को शामिल करने से कई बेशुमार फायदे मिल सकते हैं। तो आइए जानें स्किन पर आइस क्यूब से होने वाले फायदे के बारे में-
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कई लोगों को अक्सर सुबह और शाम के समय आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। लेकिन अक्सर ये नींद की कमी और आंखों के खिचाव के कारण होता है। बर्फ सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकती है।
सन बर्न के चलते चेहरे का निखार खो जाता है। अगर आपको भी सन बर्न की शिकायत है तो बर्फ का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के इतने फायदे जानकर आप भी चौंक जाएंगे, जानें एक्सपर्ट की राय
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Summer Skin Care Tips: भीषण गर्मी के मौसम में इस चीज के दो चम्मच लगा लें चेहरे पर, त्वचा में बनी रहेगी ताज़गी
Botox Treatment: यंग दिखने के लिए कराना चाहती हैं Botox, तो अपॉइंटमेंट से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट्स
एक्सपर्ट्स के अनुसार, डार्क सर्कल की समस्या इन दिनों काफी ज्यादा कॉमन है। इससे बचने के लिए खीरे का रस निकाल कर बर्फ (Ice) की ट्रे में जमाएं और फिर इन क्यूब्स की मदद से आंखों के एरिया में मसाज करें। इसे कुछ दिन तक रिपीट करना होगा तभी आपको अच्छे रिजल्ट नजर आएंगे।
ग्लोइंग स्किन के लिए हम तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का खूब इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप इन सब से बच कर ग्लो पाना चाहते हैं तो आपको बर्फ का इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहिए। बर्फ स्किन में ऑक्सीजन के लेवल में सुधार करती है और जरूरी पोषक तत्वों, विटामिन की कमी को पूरा भी करती है।
बर्फ (Ice) सबसे अच्छे नैचुरल एक्सफोलिएटिंग है। इसके लिए दूध से बर्फ के टुकड़े बनाएं और फिर इसे फेस पर लगाएं। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
पिंपल्स की समस्या बहुत ही कॉमन है। पिंपल्स हो जाने पर जलन होना, खुजली होना सामान्य बात है। कई बार तो इसके दाग इतने गहरे होते हैं कि लंबे समय तक बने रहते हैं। पिंपल्स पर बर्फ (Ice) के इस्तेमाल से इस समस्या को कुछ ही दिनों में दूर किया जा सकता है।
– सीमा कुमारी
