आलू गोभी-मटर के हैं शौकीन, तो फटाफट बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जी, बदल जाएगा मुंह का जायका

अगर आप एक ही तरह की गोभी-मटर की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो हम आपको आलू गोभी-मटर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की एक आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर में फटाफट बना सकते हैं।
गोभी-मटर के हैं शौकीन, तो फटाफट बनाएं ये स्वादिष्ट सब्जी, बदल जाएगा मुंह का जायका
गोभी-मटर बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दियों का मौसम आते ही मार्केट में गोभी-मटर आना शुरू हो जाती है। अक्सर लोग गोभी बेहद शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर आप एक ही तरह की गोभी-मटर की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं और सब्जी में कुछ नया ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो आज हम आपको गोभी-मटर की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की एक आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप घर में फटाफट बना सकते हैं।

इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा, कि बच्चे से लेकर बड़े तक आपकी सब्जी की तारीफ करेंगे। साथ ही इसे आप घर आए मेहनमानों के सामने पूड़ी या पुलाव के साथ भी परोस सकते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका....

बनाने की सामग्री

  • 400 ग्राम फूलगोभी(छोटे-छोटे फूलों में काटा हुआ)
  • 1 कप हरी मटर (ताजा या जमे हुए)
  • 500 ग्राम आलू
  • 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 4-5 लौंग लहसुन (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 चुटकी हींग
  • 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • 2-3 टेबलस्पून धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
  • 2-3 टेबलस्पून तेल
  • स्वादानुसार नमक

फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें- बनाने का तरीका आलू मटर-फूलगोभी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को धो लें। इसके बाद उसे धोकर टुकड़ों में काट लें। फिर हरी मटर को धो लें। इसके बाद प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक से काट लें। अब मिक्सी में कटा हुआ टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालकर उसका एक चिकना पेस्ट बना लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। फिर हींग डालें और दोनों को अच्छे से चटकाएं। इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब उसमें प्याज सुनहरा होने पर मसाला पेस्ट डालें और भूनें। साथ ही हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। इसके बाद इसमें आलू, फूलगोभी और हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक भूनें। फिर 1 कप पानी डालें और नमक स्वादानुसार डालें। इसे फिर मीडियम आंच पर ढककर आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गरम मसाला और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं। बस अब आपकी गरमा-गरम मटर गोभी की सब्जी तैयार है। इसे रोटी या चावल के साथ आनंद लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com