आर्थिक तंगी दूर करने के लिए पर्स कैसा हो? बिस्तर पर बैठकर खाने का नुकसान भी जान लीजिए

purse
File photo
Published on: 
Updated on: 

-सीमा कुमारी

हर इंसान अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली चाहता है। लेकिन, हम कई बार जाने-अनजाने छोटी-छोटी गलतियां कर जाते हैं, जिससे धन-वैभव की देवी लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ती है। जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में इन गलतियों को तुरंत सुधार लेने में ही भलाई है। आइए जानें कैसे-

ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, घर पर कभी भी बंद और खराब ताले नहीं रखने चाहिए। माना जाता है कि इससे भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आपके घर खराब और बंद ताले पड़े हैं, तो इन्हें तुरंत हटा दें।

वास्तु में घड़ी को प्रगति को तरक्की का सूचक माना जाता है। इसलिए घर में बंद, खराब और टूटी घड़ी रखने से भी बचना चाहिए। इसके खराब होने से तरक्की के रास्ते में रुकावट आ सकती है।

अगर आप बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं, तो अपनी इस आदत को सुधार लें। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी जी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में आपको आर्थिक परेशानी झेलने पड़ सकती है।

ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, कई लोग घर के बगीचे में बड़े-बड़े पेड़ लगाना पसंद करते हैं। लेकिन, ये पौधे नकारात्मक ऊर्जा फैलाने का काम करते हैं। इससे जीवन में सफलता और तरक्की के रास्ते में रुकावट आ सकती है। इसलिए बाग में हमेशा छोटे व फूलों वाले पौधे लगाएं। इसके अलावा कांटेदार पौधे लगाने से भी बचना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, पर्स का संबंध आय से माना जाता है। ऐसे में नया और एकदम सही पर्स का इस्तेमाल करने से जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती है। इसलिए फटा, खराब व पुराना पर्स रखने से बचना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com