रसोई की इन दो चीजों से बनाएं चेहरे के लिए होममेड ब्लीच, स्किन को मिलेगा नेचुरल निखार
Natural Bleach For Face: आप चेहरे के लिए पार्लर जाए बिना घर पर नेचुरल ब्लीच बना सकते है। चावल का आटा, दही, बेसन और दूध से पाएं इंस्टेंट ग्लो और स्किन ब्राइटनेस, वो भी बिना साइड इफेक्ट नहीं होता है।
- Written By: दीपिका पाल
होममेड ब्लीच ( सौ. सोशल मीडिया)
DIY Face Bleach At Home: आजकल धूल-प्रदूषण औऱ गलत खानपान की आदतों से चेहरे सेहत के साथ सूरत को भी बिगाड़ कर रख दिया है। इन खराब आदतों से चेहरे पर गलत और बुरे प्रभाव देखने के लिए मिलते है। चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या बनी रहती है। इतना ही नहीं रोजाना का कालापन भी स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इन त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए महिलाएं पार्लर या फिर महंगे प्रोडक्ट का सहारा लेती है।
अगर आप घर में ऐसा ही जादुई निखार पाना चाहते है तो आपको हम घर की रसोई में मौजूद चीजों की मदद से चेहरे के लिए होममेड ब्लीच बनाने के बारे में बता रहे है।
इन दो चीजों से बना लीजिए आप होम मेड ब्लीच
आप घर में मौजूद चावल के आटे और दही की मदद से ब्लीच बना सकते है। इसमें चावल का आटा की बात करें तो, यह स्किन को साफ करने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। दूसरी ओर दही में मौजूद नेचुरल गुण स्किन को सॉफ्ट रखते हैं और टैनिंग कम करने में मदद करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Ginger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Rain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
Skin Care Tips: कोहनी और घुटनों की जिद्दी कालापन से हैं परेशान? ये 6 घरेलू उपाय कर सकते हैं कमाल
किस तरह से बनाएं ब्लीच
इसे आप एक चम्मच चावल के आटे को एक से डेढ़ चम्मच फ्रेश दही में मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को धो लें। इसके बाद इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से लगाएं। करीब 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को साफ कर लें। इसके अलावा आप बेसन और दूध से भी आप नेचुरल ब्लीच जैसा निखार पा सकती हैं। ये तरीका भी शादी या किसी पार्टी में जाने से पहले ट्राई कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें-शादी या पूजा के लिए घर पर बनाएं ये ट्रेडिशनल हेयर स्टाइल, बचेगा आपके पार्लर का खर्चा
इसे लगाने के फायदे
अगर आप चावल के आटा और दही के मेल वाला स्क्रब बनाते है तो आपको इसके कई सारे फायदे देखने के लिए मिलते है।चेहरे की डलनेस कम होती है और आपका चेहरा निखर जाता है। स्किन आपका साफ और ताजगी से भरा नजर आता है। रेगुलर इस्तेमाल से टैनिंग कम दिखती है। आपको इसे लगाने के दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। स्किन पर ज्यादा देर तक पेस्ट न छोड़ें। इसे लगाने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
