ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा No Bra Day का इतिहास, आज इस खास दिवस पर जानिए महिलाओं के लिए क्यों है जरूरी
आज यानि 13 अक्टूबर को नो ब्रा डे मनाया जा रहा है। ब्रा महिलाओं के वस्त्र के रूप में जाना जाता हैं लेकिन ब्रा और ब्रेस्ट को अक्सर ही कुछ लोग गलत तरीके से समझते हैं यानि महिलाओं की निजता पर सवाल करते है। ब्रेस्ट कैंसर अब सबसे ज्यादा बड़ी आम बीमारियों में शामिल हो रही है।
- Written By: दीपिका पाल
आज नो ब्रा डे (सौ,सोशल मीडिया)
No bra day 2024: अक्टूबर का महीना International Breast Cancer Awareness Month को समर्पित महीना होता हैं जिसमें ब्रेस्ट कैंसर के प्रति ग्रामीण से शहरी हर इलाके की महिलाओं को जागरूक किया जाता है। इस पखवाड़े में आज यानि 13 अक्टूबर को नो ब्रा डे मनाया जा रहा है। ब्रा महिलाओं के वस्त्र के रूप में जाना जाता हैं लेकिन ब्रा और ब्रेस्ट को अक्सर ही कुछ लोग गलत तरीके से समझते हैं यानि महिलाओं की निजता पर सवाल करते है। ब्रेस्ट कैंसर अब सबसे ज्यादा बड़ी आम बीमारियों में शामिल हो रही है। इस बीमारी के जुड़ा एक अभियान नो ब्रा डे शुरु हुआ था जब तो भारत में लोगों ने इसे नहीं स्वीकारा था जानिए इसके पीछे की कहानी।
भारत में हुआ था ट्रेंड
भारत में जब नो ब्रा डे कैंपेंन शुरु किया था उस दौरान ही लोगों ने इसे सरासर नकारा था तो पुरुष वर्ग ने इस पर गंदी सी हंसी के साथ जमकर मजाक बनाया था। इस कैंपेन को हेल्थ से जुड़ा नहीं मानकर सैक्शुअल माना गया था क्योंकि भारतीय पुरुष जाति की मानसिकता में ब्रा और ब्रेस्ट दोनों ही उत्तेजना बढ़ाने वाली चीजें है। इस कैंपेन पर लोगों ने कमेंट भी किए किसी ने ट्विटर पर लिखा- मैं अपनी गर्लफ्रेंड को #NoBraDay मनाते हुए देखना चाहता हूं. तो किसी ने इस हैशटैग के साथ अपनी हॉट तस्वीरें भी शेयर कीं।
नो ब्रा डे (सौ.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
नागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
DU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
Jalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
इस खास दिन नो ब्रा डे को हर साल 13 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिन ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला दिन है इस दिवस का उद्देश्य होता है कि, एक दिन के लिए महिलाएं ब्रा से मुक्त हों और अपने शरीर यानी ब्रेस्ट को जानें. वो अपने ब्रेस्ट का स्व निरीक्षण करें और ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में जान सकें। इसके जरिए इलाज सही समय पर मिल जाए वो जरूरी है।
ब्रेस्ट नहीं होंगे तो ब्रा के मायने नहीं
महिलाओं के लिए हर अंग की उपयोगिता होती हैं बस यह हैं कि, इसके लिए मानसिकता अच्छी हैं या बुरी यह कोई नहीं जानते है। इस दिवस से जुड़ी एक तस्वीर सामने आई थी जिसे देखकर आप समझ जाएंगें कि, नो ब्रा डे मनाना कितना जरूरी है। तस्वीर से समझेंगे तो , अगर हमारे ब्रेस्ट सुरक्षित नहीं होंगे तो, ब्रा पहनने का क्या ही फायदा इसके मायने हीं क्या है। No bra day सिर्फ एक दिन है ब्रेस्ट कैंसर के बारे में आगाह करने का, जबकि इन महिलाओं के लिए तो हर दिन No bra day ही है क्योंकि इनके ब्रेस्ट हैं ही नहीं।
ये वो महिलाएं हैं जो ब्रेस्ट कैंसर की वजह से अपने ब्रेस्ट खो चुकी हैं. No bra day का दिन असल में इन्हीं महिलाओं को समर्पित है। यह महिलाएं सभी सरवाइवर के रूप में बड़ी हिम्मत के साथ जीवन जी रही हैं। इस दिवस का महत्व दरअसल महिलाओं को जागरुक करने से हैं एक दिन हम ब्रा से मुक्त रहकर इस गंभीर बीमारी से लग सकते है।
