खाली पेट करी पत्ता का पानी पीने के फ़ायदे कर देंगे हैरान, जानिए कैसे बनाएं यह पानी

पोषक तत्वों से भरपूर करी पत्ते खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, करी पत्ते का पानी भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत इस पानी से करते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
करी पत्ते के पानी पीने के फायदे
करी पत्ते के पानी पीने के फायदे
Published on
Updated on

Curry Leaves Water:भारतीय खानपान में कई ऐसी चीजें इस्तेमाल की जाती है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को भी फायदा पहुंचाती हैं। करी पत्ता इन्हीं में से एक है, जिसका आमतौर पर साउथ इंडियन व्यंजनों में इस्तेमाल खूब किया जाता है।

अगर आपको भी यही लगता है कि औषधीय गुणों से भरपूर करी पत्ते का इस्तेमाल महज खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए।

करी पत्ता आपकी सेहत पर फायदों की बौछार कर सकता है। अगर आप भी करी पत्ते का पानी पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में नहीं जानते हैं, तो आपको भी महज एक हफ्ते के लिए इस नेचुरल ड्रिंक को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर देखना चाहिए।

ऐसे बनाएं करी पत्ते का पानी

करी पत्ते का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी डालें। अब इस पानी में मुट्ठीभर करी पत्ते डालकर इसे अच्छी तरह से बॉइल करें। उबलने के बाद, जब ये पानी हल्का ठंडा हो जाए, तब आप इसे छानकर पी सकते हैं।

अच्छा परिणाम पाने के लिए आपको सुबह-सुबह करी पत्ते का पानी पीना चाहिए। करी पत्ते का पानी आपकी हार्ट हेल्थ से लेकर आपकी लिवर हेल्थ तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मिलेंगे बेमिसाल फायदे

एक्सपर्ट्स के अनुसार, हर रोज करी पत्ते का पानी पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। करी पत्ते का पानी आपके शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में कारगर साबित हो सकता है।

इसके अलावा अगर आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो भी आपको करी पत्ते का पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

करी पत्ते का पानी आपकी गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है यानी एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से खुद का बचाव करने के लिए करी पत्ते के पानी को पिया जा सकता है।

करी पत्ता पोषक तत्वों का भंडार है करी पत्ता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करी पत्ते में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ते को सेहत के लिए वरदान माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com