21 जून को है 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस', जानिए स्वस्थ जीवन के लिए योग का नियमित अभ्यास क्यों है ज़रूरी

योग का प्रचलन पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। इसकी लोकप्रियता का एक मुख्य कारण यह है कि डॉक्टर भी मरीजों को योग के महत्व के बारे में सलाह दे रहे हैं। वैज्ञानिकों द्वारा योग का गहन अध्ययन किया जा रहा है और यह साबित हो चुका है कि योग मन और शरीर दोनों को शांति और आराम देता है।
International Yoga Day 2024
International Yoga Day 2024
Published on
Updated on

हमारे दैनिक जीवन में योग (Yoga) का बड़ा महत्व है। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को 'अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस' (International Yoga Day 2024) मनाया जाता है। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है।

जानकारों के अनुसार, योग एक ऐसा विज्ञान है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण को भी बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करता है, जो हमारे जीवन की नींव हैं।

जानिए आपके जीवन में क्या होते हैं योग के फायदे

आप यह जानकर आश्चर्यचकित होंगे कि योग से आपको कितने स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तनाव से राहत और वजन प्रबंधन से लेकर आपके समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तक, यह प्राचीन अभ्यास आपको एक आदर्श जीवन जीने में मदद कर सकता है। ऐसे में आइए जानें योग से होने वाले लाभ-

1-योग एक्सपर्ट्स के अनुसार, दुनिया की अस्सी प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त है। हालांकि योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करके हम मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं। योग करने से शरीर लचीला बनता है।

2-यह हमारी मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। यह हमारे पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। योग फिट रहने का एक बेहतरीन तरीका है। ऐसे में योग का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है।

3- योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है। चिकित्सा अनुसंधान से पता चला है कि योग शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

4-योग तनाव से राहत देता है और बेहतर नींद लाता है, भूख और पाचन को बढ़ाता है। यह दिमाग को हमेशा शांत रखता है।

5-योग आपके जीवनसाथी, माता-पिता, दोस्तों या प्रियजनों के साथ आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकता है! एक शांत, खुश और संतुष्ट मन संवेदनशील रिश्तों के मामलों से बेहतर तरीके से निपटने में सक्षम होता है। योग और ध्यान मन को खुश और शांत रखता है, और देखें कि आपके आस-पास के लोगों के साथ आपके रिश्ते कैसे होते हैं।

6-जानकारों की मानें तो, यदि आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आप तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि आज हर दूसरा व्यक्ति तनाव में हैं।

पूरी दुनिया में बढ़ रही है योग की लोकप्रियता

योग का प्रचलन पूरी दुनिया में बढ़ रहा है। इसकी लोकप्रियता का एक मुख्य कारण यह है कि डॉक्टर भी मरीजों को योग के महत्व के बारे में सलाह दे रहे हैं। वैज्ञानिकों द्वारा योग का गहन अध्ययन किया जा रहा है और यह साबित हो चुका है कि योग मन और शरीर दोनों को शांति और आराम देता है तथा आत्मा को ऊपर उठाता है। यह एक अच्छा दिमाग पाने और खुद को स्वस्थ रखने के लिए एक असाधारण अनुशासन है। लेखिका-सीमा कुमारी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com