लाल-नारंगी पलाश के फूल में समाए हैं औषधीय गुण, जानिए इसकी चाय पीने के अनोखे फायदे

पलाश के फूल में कई सारे औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते है जो आपके शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते है। आज हम आपको पलाश के फूलों से तैयार चाय के फायदों के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित होगी।
पलाश के फूलों की चाय, फायदे
पलाश के फूलों की चाय (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Palash Tea Benefits: वैसे तो प्रकृति में कई चीजें उपस्थित है जिसका प्रयोग किसी ना किसी तरीके से होता है। वनस्पतियां और पेड़-पौधे तो आपको कई मिल जाएंगे लेकिन क्या आपने लाल-नारंगी फूल पलाश के बारे में जाना है कभी। केवल खूबसूरती के मामले में नहीं यह फूल सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पलाश के फूल में कई सारे औषधीय गुण प्रचुर मात्रा में मिलेंगे जो आपके शरीर में कई बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते है।

आज हम आपको पलाश के फूलों से तैयार चाय के फायदों के बारे में जानकारी देंगे जो आपके शरीर में हमेशा से फायदेमंद रहेगी यह खासकर कफ और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करती है लेकिन इसके कई अद्भुत फायदे भी मौजूद है।

जानिए कैसे तैयार करें पलाश के फूल की चाय

यहां पर पलाश के फूलों से आप गुणकारी चाय घर पर बड़े ही आसान विधि के साथ बना सकते है जो इस प्रकार है... क्या चाहिए

  • पलाश के सूखे फूल
  • साफ पानी

ऐसे बनाएं चाय इन चीजों से चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी उबाल कर रख दें। इसके बाद उबलते पानी में आप पलाश के फूलों को डालें, इसके बाद आगे 5-7 मिनट तक ऐसे ही धीमी आंच पर उबालें। इस पानी को आप छन्नी की सहायता से छानकर एक कप में निकाल लें। इसमें मीठा स्वाद देने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते है।

किसे नहीं करना चाहिए सेवन

  • गर्भवती और ब्रेस्टफीडि़ंग कराने वाली महिलाओं को पलाश के फूलों  की चाय का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
  • अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है तो इस खास चाय का सेवन डॉक्टर से सलाह लेकर करना चाहिए।

जानिए पलाश के फूलों की चाय पीने के फायदे

पलाश के फूलों की चाय बनाकर पीने से फायदा मिलता है जो इस प्रकार है..

1- इस चाय का सेवन करने से आपको सर्दियों में होने वाली समस्या पलाश की चाय कफ और पित्त दोष से राहत मिलती है। इन सभी दोषों को दूर करने का काम चाय करती है।

2- पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए आप पलाश की चाय का सेवन करें। यह पेट में होने वाली समस्या अपच, कब्ज और एसिडिटी को दूर करती है।

3-इस चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं. यह गठिया और अन्य सूजन संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद हो सकती है।

4- त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए आप पलाश के फूलों से तैयार चाय का सेवन कर सकते है। मुंहासों, दाग-धब्बों को दूर करने का काम करता है।

5-दिल की सेहत के लिए पलाश की चाय फायदा दिलाने का काम करती है। रक्तचाप को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com