

Flutter Kicks Exercise Benefits: हर एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए अच्छी डाइट के साथ ही संतुलित एक्सरसाइज करना फायदेमंद माना जाता है लेकिन आपकी जिंदगी में यह दोनों ही नियमित नहीं है तो कई बड़ी बीमारियां घर कर लेती है। वहीं पर दौड़भाग भरी जिंदगी में पैरों को आराम भी नहीं मिल पाता है जिसकी वजह से हमारी मांसपेशियां कमजोर होने लगती है। इसकी मजबूती के लिए आज हम आपको ऐसी ही खास एक्सरसाइज फ्लटर किक्स के बारे में बता रहे हैं जो पैरों की मांसपेशियां ही नहीं बल्कि पूरे शरीर में मजबूती देने के साथ एनर्जी बढ़ाती है।
चलिए जानते है इस एक्सरसाइज को करने का तरीका और उसके नियमित प्रयोग से होने वाले लाभ।
यहां पर इन स्टेप्स के जरिए आप फ्लटर किक्स एक्सरसाइज कर सकते है, जिसकी स्टेप्स इस प्रकार है...
1- इसे करने के लिए सबसे पहले एक समतल जगह पर योगा मैट बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं।
2- अपने दोनों हाथों को बगल में रखें या फिर कूल्हों के नीचे रख सकते हैं ताकि आपकी पीठ को सपोर्ट मिले।
3-इसके अलावा आगे आप पैर सीधे रखें और हल्के से ऊपर उठाएं (लगभग 6 इंच ऊपर)।
4- वहीं पर आप एक पैर को थोड़ा ऊपर उठाएं और दूसरे पैर को नीचे रखें।
5-फिर, पैर बदलते हुए एक पैर नीचे लाएं और दूसरे को ऊपर उठाएं।
6-इस प्रक्रिया को तेजी से करते रहें, जैसे तैराकी करते समय पैर मारते हैं।
7- ध्यान रखें कि, इसकी गति को ज्यादा तेज न करें।
8- नियमित रूप से आप करीब 30 सेकंड तक इस एक्सरसाइज को करते रहें।
9-इसके बाद पैरों को नीचे रखें और थोड़ा आराम दें।
अगर आप फ्लटर किक्स एक्सरसाइज को नियमित रूप से करते हैं तो आपको काफी फायदा मिलता है।
1- इस एक्सरसाइज को करने से शरीर में पैरों को मजबूती मिलती हैं तो वहीं पर क्वाड्रिसेप्स, हैमस्ट्रिंग्स और ग्लूट्स पर इसका काम सही रहता है।
2- इस एक्सरसाइज का फायदा यह भी है कि, शरीर के निचले हिस्से में जमी चर्बी को कम करने के लिए यह मददगार होती है।
3- आप अपने शरीर को एक्टिव रख पाते है और इससे शरीर का संतुलन और स्थिरता में सुधार भी होता है।
4-यह एक्सरसाइज अंदरूनी फायदा दिलाने में मदद करती है। यानि कि, कार्डियोवस्कुलर सिस्टम सुचारू रूप से काम करने लगता है।