कौन-सी चीज फेफड़ों को पहुंचाती है नुकसान, जानिए हेल्थ एक्सपर्ट से क्या खाएं और क्या नहीं

शरीर के सभी अंग किसी ना किसी कार्य के जरूरी होते है आज दुनियाभर में विश्व लंग दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन फेफड़े की सेहत औऱ बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है। इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए चलिए जानते है।
विश्व लंग दिवस, फेफड़े का ख्याल
विश्व लंग दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

World Lung Day :   आज दुनियाभर में फेफड़े के प्रति जागरुकता दर्शाने के लिए विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल फेफड़ों में संक्रमण और लंग कैंसर के मामले देखने के लिए मिलते है जो हर उम्र में किसी ना किसी कारण से पनपते है। फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने में अस्थमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) जैसी बीमारियां जिम्मेदार होती है तो कई मामलों में हमारा खानपान नुकसान पहुंचाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, फेफड़ों को गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के खतरे से बचाने के लिए खानपान का सही होना जरुरी होता है लेकिन यह नुकसान पहुंचाने का काम करता है। चलिए जानते हैं फेफड़ों के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

क्यों मनाते हैं वर्ल्ड लंग्स डे

हर साल दुनियाभर में फेफड़े की समस्या से जूझ रहे लोगों को बचाने के लिए और उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए 25 सितंबर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है। कहते हैं फेफड़ा स्वस्थ रखने से सांस लेने संबंधी समस्याओं का हल मिलता है। पर्यावरणीय समस्याओं के अलावा दिनचर्या-आहार में गड़बड़ी जैसी कई स्थितियां हैं जो फेफड़ों की बीमारियों को बढ़ाने वाली पाई गई हैं।

जानिए हेल्थ एक्सपर्ट से

फेफड़े को स्वस्थ रखने के लिए आप संतुलित खानपान पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा। सीओपीडी या पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों में जख्म पैदा करने वाली समस्या) जैसी कुछ स्थितियों से पीड़ित लोगों के जीवन की गुणवत्ता पर भी इसका महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा इससे लंग कैंसर जैसी समस्या भी बढ़ती है इसका ख्याल ऱखना जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको कई चीजों के सेवन से फायदे औऱ कई चीजों को खाने से नुकसान के बारे में बता रहे है।

किन चीजों का करें सेवन

यहां पर आप फेफड़ों की सेहत के लिए कई चीजों के सेवन पर ध्यान दें तो अच्छा होगा।

1- सबसे अच्छी आदतों में आप पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते है।

2- इसके अलावा अपनी डाइट में आप ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर खाद्य चीजों का इस्तेमाल करें।

3- साथ ही प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप अंडे, दही, गाय का दूध, सोया मिल्क और जूस का सेवन रोज करें। इससे आपके श्वसन की मांसपेशियां स्वस्थ रहती है।

4-फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए आप विटामिन-डी से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते है इससे आपको सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव मिलते है।

5- फेफड़े के स्वास्थ्य के लिए आप केले, एवोकाडो, दूध, फलियों का सेवन करें इससे कैंसर नहीं होता है।

फेफड़ों के लिए क्या खाना होता है नुकसानदायक

यहां पर फेफड़ों की सेहत के लिए आप खाने की चीजों के बारे में जान गए है लेकिन यहां पर किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए इसे जान सकते है।

1- हाई सोडियम वाली चीजों का सेवन करना कम कर दें, फेफड़ों की बीमारियों और कैंसर को पनपा देता है।

2-डेयरी उत्पाद वैसे तो विटामिन-डी का बेहतरीन स्रोत हैं, हालांकि इसमें वसा भी अधिक होती है, यह नकारात्मक प्रभाव डालता है।

3- वैसे तो हेल्दी खाने पर जोर देते है लेकिन लोग प्रोसेस्ड फूड्स खाना भी पसंद करते हैं इसके लिए फेफड़ों की कार्यक्षमता खराब हो जाती है।

4- रेड मीट का भी सीमित सेवन करना चाहिए।

5- सबसे खतरनाक फेफड़े के लिए धूम्रपान होता है जिसे करने से आपको बचना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com