दवाई से बेहतर है खान-पान से बढ़ाएं हीमोग्लोबिन, जानिए किन फलों से बढ़ेगा शरीर में खून

खून की कमी होने पर डॉक्टर आपको कुछ आयरन टेबलेट या सप्लीमेंट्स खाने की सलाह दे सकते हैं लेकिन आप नैचुरल तरीके से भी शरीर में खून बना सकते हैं जैसे कि फलों का सेवन करके, जानिए इन फलों के बारे में।
World Food Safety Day 2024, Hemoglobin
खून बढ़ाने वाले फल खाएं (सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

आज के भाग-दौड़ भरे जीवन में बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में एक हीमोग्लोबिन की कमी होना एक आम समस्या बन गई है। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में खून का होना बेहद जरुरी है, क्योंकि खून की कमी से शरीर के अंगो को सही मात्रा में ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो पाती और आक्सीजन सप्लाई नहीं होने से शरीर में एनर्जी नहीं रहती।

महिला के शरीर में जहां 11 से 13 ग्राम प्रति डेसिलीटर खून होना चाहिए, वहीं पुरुषों के लिए 13 से 15 ग्राम प्रति डेसिलीटर खून होना जरूरी है। बहुत से लोग एनीमिया की बीमारी से जूझते हैं, जो कि शरीर के बाकी अंगों के लिए नुकसानदेह होती है।

इन चीजों का सेवन करने से होती है खून की पूर्ति

ऐसे में खून की कमी होने पर डॉक्टर आपको कुछ आयरन टेबलेट या सप्लीमेंट्स खाने की सलाह दे सकते हैं लेकिन आप नैचुरल तरीके से भी शरीर में खून बना सकते हैं जैसे कि फलों का सेवन करके। आइए जानें किन फलों से खून की कमी को दूर कर सकते हैं।

1-हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, संतरा विटामिन-C से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं।अगर, रोजाना नियमित रूप से 1 संतरा का सेवन किया जाए, तो 7 दिन में शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या को बढाया जा सकता है।

2-जैसा कि,आपको बता दें अनार आयरन, विटामिन-A विटामिन-C और विटामिन-E से भरपूर होता है, जो आपके शरीर में ब्लड बढ़ाने में काफी मददगार है। शरीर में खून को बढ़ाना चाहते हैं, तो अनार या फिर अनार के जूस का सेवन करें।

3-गर्मियों में मिलने वाली आड़ू खाने से भी शरीर में खून के स्तर को बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि यह विटामिन-C का काफी अच्छा स्त्रोत माना जाता है। आड़ू रेड ब्लड सेल्स की कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को बचाने में सहायक हैं। साथ ही, यह वजन कम करने, आंखों की रोशनी को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

4-शरीर में खून को बढ़ाने में सेब एवं केला सबसे कॉमन फल माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन की संख्या को बढाया जा सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 1 सेब एवं केला का सेवन जरुर करें। लेखिका-सीमा कुमारी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com