सर्दियों की डाइट में शामिल कर लें आप ये 5 सुपर फूड्स, बालों की ग्रोथ बढ़ाने से लेकर मिलते है ये लाभ

Superfoods for Hair Growth: सर्दियों में ऐसा अक्सर होता है। इस मौसम में कई हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। आज हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे है।
सर्दियों में डाइट में शामिल कर लें आप ये 5 सुपर फूड्स
सर्दियों में डाइट में शामिल कर लें आप ये 5 सुपर फूड्स (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
सर्दियों में करें इन सुपरफू़ड्स का सेवन
Superfoods for hair Growth: आजकल बिगड़ती लाइफस्टाइल के साथ खानपान सही तरह से रह नहीं पाता है। कई बार पोषक तत्वों की कमी से बालों पर बुरा असर पड़ता है। सर्दियों में ऐसा अक्सर होता है। इस मौसम में कई हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। आज हम आपको ऐसे 5 फूड्स के बारे में जानकारी दे रहे है।
सर्दियों में करें इन सुपरफू़ड्स का सेवन
सर्दियों में पालक का सेवन करना चाहिए। यह आयरन का मुख्य स्त्रोत होता है तो वहीं पर इसमें विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। दरअसल पालक में पाए जाने वाले न्यूट्रिशन स्कैल्प में सीबम ( नेचुरल ऑयल) को प्रोड्यूस करने में मदद करते हैं जिससे बालों की जड़ों को भरपूर पोषण मिलता है।
सर्दियों में करें इन सुपरफू़ड्स का सेवन
बालों के लिए आपको फिश को डाइट में शामिल करना चाहिए। बालों के जड़ों की मजबूती और काला-घना बनाने के लिए फिश का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए सबसे अच्छा सोर्स फैटी फिश है, जिसमें सैल्मन, मैकेरल और सार्डिन मछली शामिल है। मछलियों से शरीर को ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर रूप से मिलता है।
सर्दियों में करें इन सुपरफू़ड्स का सेवन
बालों की अच्छी सेहत के लिए बेरीज सुपरफूड्स का भी सेवन करना चाहिए। बेरीज की बात की जाए तो, यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होती हैं, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करती है। बालों में कोलेजन की कमी एक समय के बाद कम हो जाती है। इसकी पूर्ति के लिए बेरीज का सेवन फायदेमंद होता है।
सर्दियों में करें इन सुपरफू़ड्स का सेवन
सर्दियों के मौसम में नट्स या ड्राईफ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। यह सुपरफूड्स शरीर को गर्म रखने का काम करते है। ये बालों की ग्रोथ को भी काफी अच्छा करते हैं। नट्स में विटामिन ई और जिंक तत्वों की मात्रा पाई जाती है। इस नट्स का सेवन करने से बालों को झड़ने में मदद मिलती है तो वहीं पर बालों की जड़ों को पोषण मिलता है।
सर्दियों में करें इन सुपरफू़ड्स का सेवन
बालों के लिए एवोकाडो का सेवन भी हेल्दी माना गया है। इसमें हेल्दी फैट्स के साथ ही विटानिन ई पाया जाता है, जो स्कैल्प को हाईड्रेट रखने का काम करता है। इसके अलावा हेयरफॉल कम होता है वहीं पर बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com