प्रियंका चोपड़ा क्यों कर रही हैं लहसुन से तलवों की मालिश, फायदे जानकर चौंक जाएंगे

पैरों में लहसुन रगड़ना एक देसी नुस्खा है जिसे अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर आजमाती रहती हैं। तलवों पर लहसुन रगड़ने के एक नहीं बल्कि कई फायदे हैं। इससे पैरों में दर्द और फंगल इंफेक्शन से राहत मिलती है। अन्य फायदे जानने के लिये आगे पढ़ें...
Benefits of massaging soles with garlic
(सौजन्य सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैरों में लहसुन रगड़ रही है। दरअसल यह एक देसी नुस्खा है जिसे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अक्सर आजमाती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गयी वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के पैरों के तलवों में लहसुन से मालिश की जाती है।

इस वीडियो को देखकर अब लोगों को यह जानने की उत्सुकता हो रही है कि आखिर ऐसा करने से क्या फायदे हो सकते हैं। ऐसे में आइए हम आज इस आर्टिकल में जानेंगे तलवों पर लहसुन रगड़ने के फायदे-

पैरों में दर्द और फंगल इंफेक्शन से राहत देता है लहसुन

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बरसात में पैरों में फंगल इंफेक्शन होने की समस्या बार-बार होती है। इससे पैरों में दर्द, मवाद बढ़ने और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कच्चा लहसुन तलवों में रगड़ने से आपको राहत मिल सकती है। बहुत देर तक जूते पहनने की वजह से या गंदगी की वजह से पैरों में खुजली होने लगती है। खासकर, पैरों की उंगलियों के बीच और तलवों पर। ऐसे में इन पर लहसुन लगाने से पैरों की खुजली दूर करने में काफी मदद मिलती है, क्योंकि लहसुन पैरों पर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है।

थकान और सर्दी-जुकाम से भी राहत देती है लहसुन

बरसात में भीगने के बाद होनेवाली सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं से आराम पाने के लिए आप पैरों में लहसुन रगड़ सकते हैं। इससे शरीर को गर्मी मिलती है और ठंड की वजह से होने वाले नुकसान से आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आप थका हुआ महसूस करते हैं तो अपने पैरों की तलवों पर लहसुन रगड़ना शुरू कर दें। पैरों के तलवों पर लहसुन रगड़ने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और थकान कम होता है।

बढ़े ब्लड शुगर में भी आराम देती है लहसुन

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ जाता है उन्हें लहसुन कुचलकर अपने पैरों में लगाने की सलाह दी जाती है। लहसुन को कुचलकर पांवों में लगाएं इससे शुगर लेवल तेजी से कम होता है। अगर आपके पैर ठंडे हैं तो पैरों की तलवों पर लहसुन रगड़ने से गर्माहट मिलेगी। अगर आप कही ठंडी जगह पर गए हैं तो ठंड से बचने के लिये अपने पैरों की तलवों पर लहसुन रगड़े।

लेखिका- सीमा कुमारी

Navbharat Live
navbharatlive.com