-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Health Benefits Of Garlic
खाली पेट लहसुन खाना है बड़ा फायदेमंद, हेल्दी हार्ट के साथ-साथ कई अन्य मामलों में है यह रोगों का रामबाण
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: मौजूदा समय में लोग कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि दिन की शुरुआत सही भोजन के साथ करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है। सुबह पानी पीने के फायदे तो आप सभी जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह खाली पेट लहसुन खाने से आपको अनगिनत फायदे हो सकते है।
जी हां लहसुन (Garlic Benefits) स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। यह एक औषधी की तरह होता है, जो फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाने का भी काम करता है। लहसुन का रोजाना सेवन दिल, दिमाग के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जानें लहसुन की 2 कली खाने से सेहत को क्या-क्या फ़ायदा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, जिन लोगों को सर्दी आसानी से लग जाती है उनके लिए यह जादू की तरह काम करता है। यह सर्दी और खांसी पैदा करने वाले वायरस के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

लहसुन का इस्तेमाल सिर्फ स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं वजन को कम करने के लिए भी किया जाता है। यह उन जीनों पर ब्रेक लगाता है जो फैट स्टोरिंग सेल्स को बनाते है। साथ ही, यह थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है, जिससे फैट बर्न होता है।
अगर कच्चा लहसुन खाने में परेशानी है तो इसकी चाय भी बनाकर पी सकते है। इसके लिए एक कप पानी लेकर एक कली लहसुन को कूटकर उसमें डाल दें। इसके बाद आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। पानी को करीब दो मिनट के लिए उबालकर आंच बंद करके छान लें। एक छोटा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। चाय के साथ लहसुन के सेवन से सभी तरह के पौष्टिक तत्व मिल सकते है।
रिसर्च के अनुसार कच्चा लहसुन खाने से धमनियों की रुकावट दूर हो सकती है। इसमें एलिसिक पाया जाता है, जो खून को पतला करता है, जिससे हार्ट से ब्लड फ्लो आसानी से हो जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है। इससे हार्ट सेहतमंद रहता है। सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ कच्चा लहसुन लेने से काफी फायदा होता है।
लहसुन सिर्फ खाना पकाने के लिए नहीं है बल्कि ये त्वचा के लिए भी अच्छा माना जाता है। यह मुंहासों को रोकने में मदद करता है और साथ ही जिद्दी मुहांसों के दागों को हल्का करता है। यह एक सनस्क्रीन की तरह भी काम करता है, जो आपकी त्वचा को यूवी किरणों के कारण होने वाली परेशानियों से भी बचाता है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने में लहसुन मदद कर सकता है। लहसुन फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन C और B6 पाया जाता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
लहसुन मौसमी संक्रमणों से शरीर को बचाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने से लहसुन ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है। इससे शरीर में मुक्त कणों की मौजूदगी होने वाली कोशिका क्षति ठीक होने में हेल्प मिलती है। सर्दियों में खाने में लहसुन को शामिल कर या लहसुन की चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
Health benefits of garlic
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: यूपीटीईटी परीक्षा के बाद एमजी रोड पर ट्रैफिक सिस्टम फेल, घंटों जाम में फंसे लोग
Jul 03, 2026 | 08:09 PMगौ रक्षा को बनाएं मतदान का मुद्दा: लखीमपुर खीरी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान
Jul 03, 2026 | 07:56 PMEXCLUSIVE: “सोनम के फरार होने का डर”, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोपी की जमानत पर जताई चिंता; कही बड़ी बात
Jul 03, 2026 | 07:47 PMराम मंदिर चंदा चोरी पर गरमाई सियासत: पवन खेड़ा बोले- ‘संघ का रवैया मुंह में राम, बगल में छुरी’
Jul 03, 2026 | 07:47 PMआगरा में पत्नी की दरिंदगी: बाथरूम में दफन रहा पति; 45 दिन तक किसी को नहीं हुई भनक, खुदाई में मिला कंकाल
Jul 03, 2026 | 07:45 PMSIT जांच केवल दिखावा… राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का आरोप, कहा- असली चोरों को बचाया जा रहा
Jul 03, 2026 | 07:40 PMप्रियंका राय संग खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ‘रंगबाज’ को मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज
Jul 03, 2026 | 07:35 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














