- Hindi News »
- Lifestyle »
- Havan Is Done Therefore After Worship Know The Spiritual And Scientific Importance Of Performing Havan
पूजा के बाद ‘इसलिए’ किया जाता है हवन? जानिए हवन करने के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
सनातन हिन्दू धर्म में हवन और यज्ञ (Havan and Yagna) करने की विशेष परंपरा है। नवरात्र हो या दीपावली हर पूजा के बाद हवन करने का विशेष नियम है। इसके पीछे आमतौर पर, धार्मिक कारण माना जाता है जबकि इसका एक बड़ा वैज्ञानिक कारण भी है। लेकिन पूजा के बाद सबका हवन या पूर्ण आहुति देने का विधान लगभग एक जैसा ही है। ये परम्परा ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है। जिसे आज तक निभाया जा रहा है।
कहा जाता है कि, हवन करने से पूजा पूर्ण मानी जाती है। हवन करने से वातावरण शुद्ध रहता है और सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार भी होता है। घर में नियमित हवन करने के अनेक फायदे है। आइए जानें आखिर क्यों पूजा के बाद हवन करना जरूरी होता है। क्या है इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व-
सम्बंधित ख़बरें
RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Padmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
क्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल
आध्यात्मिक महत्व
हिंदू धर्म में हवन को शुद्धिकरण का एक ‘कर्मकांड’ माना गया है। कहा जाता है पूजा-पाठ समेत कोई भी धार्मिक कार्य हवन के बिना अधूरा है। जिसके जरिेए आसपास की नकारात्मक और बुरी आत्माओं के प्रभाव को खत्म किया जाता है। ग्रह दोष से पीड़ित व्यक्ति को ग्रह शांति के लिए हवन करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि हवन पूर्ण होने के बाद ब्राह्मणों को भोजन करवा कर दान देना चाहिए। कई शुभ कार्य जैसे भूमि पूजन या भवन निर्माण, पूजा-पाठ, कथा और विवाह आदि कार्यक्रम में हवन कराया जाता है। हवन से वास्तु दोष भी दूर होते हैं।
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, हवन एक छोटा सी पूजा है, जिसमें मंत्रों और जाप के बाद अग्नि में दी जाने वाली आहुति की प्रकिया को हवन कहा जाता है। आप इसे पूरे परिवार के साथ करते है। यज्ञ एक अनुष्ठान होता है जो किसी खास मकसद से किया जाता है। इसमें देवता, आहुति, वेद मंत्र और दक्षिणा अनिवार्य होती है।
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, हवन का धार्मिक महत्व के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। कहते है कि, हवन से जो धुआं निकलता है, उससे वायुमंडल शुद्ध होता है। हवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री सेहत के लिए अत्यंत फ़ायदेमंद होती है। इसमें गाय के गोबर से बने कंडे का इस्तेमाल भी किया जाता है। हवन करने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है क्योंकि इसमें लगभग 94 प्रतिशत हानिकारक जीवाणु नष्ट करने की क्षमता होती है।
Havan is done therefore after worship know the spiritual and scientific importance of performing havan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
RCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMक्या अब पानी से दौड़ेंगी कारें? पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म करने वाली नई टेक्नोलॉजी ने मचाई हलचल
May 26, 2026 | 07:05 PMबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित, अब 21 जून की जगह 28 जून को होगा एग्जाम
May 26, 2026 | 07:02 PMपिता समान चाचा बना ‘हैवान’, सागर में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की कोशिश; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
May 26, 2026 | 07:02 PMFragrance: इत्र, परफ्यूम या डियो में क्या अंतर है, आप भी जाने लें, ताकि सही तरीके से कर सकें इस्तेमाल
May 26, 2026 | 06:46 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM










