-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Hair Care Tips For Hair Beauty
बालों की खूबसूरती के लिए इन बातों का रखें ध्यान, बाल धोना भी है उनमें से एक
- Written By: दीपिका पाल

बालों की खूबसूरती बढ़ाने के उपाय (Google)
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम : हर कोई चाहता है कि उसके बाल स्वस्थ (Hair) और खूबसूरत दिखें और इसके लिए वे अलग-अलग तरह के प्रयोग अपने बालों के साथ करते रहते हैं। खासकर, महिलाओं के लिए उनके बालों की सेहत (Hair Care Tips) बहुत जरूरी होती है। महिलाओं के लंबे-घने बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
रोज नहीं धोना चाहिए बाल
ऐसे में बालों की केयर सही तरीके से करने की जरूरत होती है। बालों को रोज नहीं धोना चाहिए और न ही ज्यादा दिनों तक बालों को धोएं बिना रखना चाहिए। यह दोनों ही स्थिति आपके बालों और स्कैल्प के लिए हानिकारक हो सकती हैं। कई बार हमें सिर धोने की जरूरत ही महसूस नहीं होती इसलिए हम सिर धोना जरूरी नहीं समझती हैं। तो आइए जानें हमें कब बाल धोने चाहिए?
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह
International Self-Care Day 2026: स्वस्थ और खुश रहना चाहते हैं? आज से अपनाएं ये 6 आसान सेल्फ केयर आदतें
Rain Hair Care: बारिश में तेजी से झड़ रहे हैं बाल? कैसे करें इनकी देखभाल, यहां जानिए
ऑयली बालों की ऐसे करें केयर
ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपके बालों में तेल दिखाई दे तो ये इस बात का संकेत है कि हमें अब बाल धो लेने चाहिए। बाल धोने के कुछ ही समय बाद बाल चिपचिपे होने लगते हैं। ऐसे में जब भी आपको लगे कि आपके बाल ऑयली हो रहे हैं तो उन्हें तुरंत धो लें। ऐसा ऑयली स्कैल्प की वजह से होता है। अगर आप अपने बालों को रोजाना नहीं धोना चाहते हैं, लेकिन कुछ ही समय में आपके बाल ऑयली हो जाते हैं, तो आप ड्राई शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
घुंघराले बालों के लिए क्या करें
मोटे और घुंघराले बाल वाले लोग यदि अपने बालों को बहुत समय तक ना भी धोएं। तब भी उनके बाल बेजान नजर नहीं आते, लेकिन यदि हल्के और पतले बाल वाले लोग अपने बालों को ज्यादा दिनों तक नहीं धोएं तो उनके बाल बेजान और कमजोर नजर आने लगते हैं तो ऐसे में यदि आपके बाल भी घुंघराले हैं तो आपको उन्हें रोज धोने की जरूरत नहीं हैं। आप अपने बालों में सप्ताह में एक बार कोई अच्छा शैंपू कर सकते हैं।
समय-समय पर धोना चाहिए बाल
एक्सपर्ट्स की मानें तो, बालों को समय-समय पर धोना चाहिए। वहीं, रोजाना बाल धोने से भी बाल झड़ने लगते हैं। ऐसा करने से बाल रूखे भी हो सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि रोजाना बाल न धोएं। शैंपू के ज्यादा इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।
सीबम बालों के लिए जरूरी
मेडिकल जानकारों का कहना है कि अगर आप रोजाना बाल धोते हैं या फिर शैम्पू करते हैं तो इससे सीबम (Sebum) की कमी हो जाती है। यह एक नैचुरल ऑयल होता है जो स्काल्प ग्लांड से पैदा होता है। बालों की सेहत के लिए सीबम बहुत जरूरी होता है।
हेयर ट्रीटमेंट से बचना जरूरी
रूखे बालों को हफ्ते में दो या तीन बार धोने की जरूरत पड़ती है। आपको हेयर स्टाइलिंग या हेयर ट्रीटमेंट से बचना चाहिए क्योंकि इनकी वजह से आपके बाल रूखे हो सकते हैं। बालों की जड़ों को पोषण देने के लिए शैंपू से पहले तेल मालिश जरूर करें। इससे बाल मुलायम और स्वस्थ बनेंगे।
Hair care tips for hair beauty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMभारत का अनोखा गांव, जहां नाम से नहीं बल्कि सीटी की धुन से बुलाए जाते हैं लोग, जानिए इसके पीछे का रहस्य!
Jul 24, 2026 | 05:08 PMबांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया… शेख हसीना से संपर्क करने के लगे थे आरोप
Jul 24, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














