गुप्त नवरात्रि 19 से 21 को पुष्य नक्षत्र व त्रिपुष्कर योग, 27 को अबूझ मुहूर्त पर होगा समापन

16jungo 6
Published on: 
Updated on: 

गोंदिया. आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 19 जून से प्रारंभ होकर 27 जून तक रहेगी. इस दौरान मां दुर्गा-काली की पूजा-आराधना के साथ ही जगन्नाथ रथयात्रा भी निकाली जाएगी. नवरात्रि का समापन 27 जून भड़ली नवमी पर होगा. इस दिन अबूझ मुहूर्त है. बताया गया कि खरीदारी व मांगलिक कार्य करने के लिए 21 जून को पुष्य नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग होगा. गुप्त नवरात्रि में मां की साधना और उपासना के प्रमुख दिन होते है. 

स्थानीय दुर्गा चौक में स्थित मां जगदम्बा धाम मंदिर, गोयल चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर के साथ ही शहर के अन्य मां दुर्गा मंदिरों में गुप्त नवरात्रि की तैयारी चल रही है. मंदिर में मां दुर्गा का विशेष पूजन, श्रृंगार, जपात्मक यज्ञ, हवन किया जाएगा. 

शुभ मुहूर्त में होगी घट स्थापना

नवरात्रि पूरे 9 दिनों की है. इस वर्ष आषाढ़ शुल्क प्रतिपदा का आरंभ 19 जून को विशेष ज्योतिषीय योग संयोग में हो रहा है. 20 जून को द्वितीया पर जगन्नाथ रथयात्रा, 21 जून को तृतीया, 22 को विनायक चतुर्थी, 23 को पंचमी, 24 को कुमार षष्ठी, 25 को सप्तमी, 26 को अष्टमी व पर्व मनेगा. 27 जून को भड़ली नवमी के साथ गुप्त नवरात्रि का समापन होगा. 

Navbharat Live
navbharatlive.com