करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट (सो.सोशल मीडिया)
Karwa Chauth 2024 Gifting: प्रेम और समर्पण का प्रतीक करवा चौथ का पावन त्योहार इस बार 20 अक्तूबर दिन रविवार को पूरे देशभर में मनाया जा रहा हैं। करवा चौथ महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी बेहद अहम होता है।
इस खास दिन पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उनकी सुरक्षा के लिए व्रत रखती ही हैं। शाम के समय चांद को देखकर पति के हाथों से अपना व्रत खोलती हैं। ऐसे में, अगर पति अपनी पत्नी को कोई अच्छा सा तोहफा देते हैं, तो यह उन्हें बेहद खुश कर सकता है।
ऐसे में अगर आप अपनी बीवी को कोई कस्टमाइज आइटम लेने की सोच रहे हैं, पर थोड़े से कंफ्यूज हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। आइए जानें इस बारे में-
मेकअप किट
जैसा कि,आप जानते हैं कि महिलाओं को सजना-सवरना काफी पसंद होता है। ऐसे में आप करवा चौथ के शुभ मौके पर आप अपनी पत्नी को तोहफे में मेकअप प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। इसमें काजल, बिंदी, सिंदूर, लिपस्टिक, आलता जरूर रखवाएं क्योंकि ये सुहाग की निशानी होती हैं। हर महिला को सजना पसंद होता है और अगर ये गिफ्ट उन्हें उनके पति से मिला हो तो ये और भी खास लगने लगता है।
पत्नी को दें चॉकलेट बुके
करवा चौथ पर पत्नी को सरप्राइज देने के लिए चॉकलेट बुके भी गिफ्ट कर सकती हैं। इसके लिए शॉप पर जाकर पत्नी के पसंदीदा चॉकलेट का बकेट तैयार करवा लें। साथ ही, इसमें कुछ फ्लावर्स और एक छोटा सा कार्ड अटैच कर सकते हैं। यह यूनीक गिफ्ट देख यकीनन आपकी पत्नी खुश हो जाएंगी।
स्मार्ट वॉच
अगर आपकी पत्नी को घड़ी पहनने का शौक है तो आप उन्हें खूबसूरत सी घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं। आप उनको स्पोर्ट्स वॉच भी दे सकते हैं। ये देखने में स्टाइलिश होती हैं और इन दिनों काफी चलन में हैं। वहीं आजकल स्मार्ट वॉच पहनने का भी काफी ट्रेंड है। आप ये भी तोहफे में दे सकते हैं।
ट्रेंडी ज्वेलरी
शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे ज्वेलरी पहनना पसंद न हो। ऐसे में आप इस करवा चौथ अपनी पत्नी को ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं। आप अपनी पत्नी के लिए गोल्ड, सिल्वर, डायमंड में लेटेस्ट डिजाइन के गहनों का चयन कर सकते हैं।
साड़ी या सूट
आप चाहें तो अपनी पत्नी को तोहफे के रूप में साड़ी या सूट भी दे सकते हैं। अगर ये देने का सोच रहे हैं तो दिन में ही दें, ताकि पूजा के समय वो आपका दिया हुआ तोहफा ही पहनें। आपकी दी हुई साड़ी या सूट आपकी पत्नी जब-जब पहनेंगी तो उन्हें आप पर प्यार आएगा।