Ganpati Flower Upcycling: गणपति पर चढ़े फूल फेंकें नहीं, इन तरीकों से करें रीसाइकिल और बनाएं खूबसूरत डेकोर पीस

Flower Recycling: गणपति पूजा के बाद अकसर बचे हुए फूलों को फेंक दिया जाता है। इन्हें सुखाकर डेकोरेशन, कोस्टर, ईयररिंग और कपड़ों की डिजाइन बनाने के साथ घर पर खुशबूदार धूप भी तैयार किया जा सकता है।
Ganpati flowers upcycling ideas home decor dhoop.
फूलफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

DIY Floral Decoration Idea: गणपति बप्पा के विसर्जन के साथ ही घर में पूजा की रौनक खत्म हो जाती है, लेकिन बीते 10 दिनों तक पूजा में इस्तेमाल किए गए फूलों की खूशबू घर के हर कोने में बनी रहती है। धीरे-धीरे ये फूल खराब होने लगते हैं और अंत में इन्हें फेंक दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन फूलों को कचरे में डालने के बजाय इससे सुंद डेकोर पीसेज बनाए जा सकते हैं।  

बचे हुए फूलों से घर की सजावट, कपड़ों की डिजाइन, छोटी-छोटी यूजफुल चीजें और नेचुरल धूप तक बनाया जा सकता है।

फूलों से बनाएं खूबसूरत डेकोरेशन

गणपति विसर्जन के बाद बप्पा पर चढ़ाए गए फूलों को सुखाकर और प्रेस करके लंबे समय तकस्टोर किया जा सकता है। जिससे घर में भीनी-भीनी सी खूशबू बनी रहती है। सूखे फूलों को फ्रेम में सजाकर घर के लिए सुंदर शोपीस बनाया जा सकता है। वहीं छोटे फूलों और पंखुड़ियों से कोस्टर, ईयररिंग और दूसरी सजावटी चीजें बनाई जा सकती है।

कुछ लोग फूलों को रेजिन में सील करके उन्हें हमेशा के लिए सुरक्षित करते हैं। फूलों से टेबलटॉप, स्टोल, कुशन कवर और दूसरे कपड़ों पर भी डिजाइन बनाई जा सकती है। इसमें फूलों के प्राकृतिक रंग से कपडों को एक अलग और नया खूबसूरत अंदाज मिलता है।

घर पर बनाएं फूलों से खुशबूदार धूप

पूजा के फूल से नेचुरल धूप बनाया जा सकता है। जिसका इस्तेमाल दोबारा से पूजा के लिए किया जा सकता है। इसके लिए फूलों की पंखुड़ियों को मिक्सी में पीसकर इसमें नारियल के छिलके, तेज पत्ता, दालचीनी और कपूर मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह सुखाने के बाद इसमें चंदन पाउडर, थोड़ा घी और गुलाब जल मिलाएं।

अब इस मिश्रण को हाथों से दबाकर धूप की कोन जैसी शेप दें और अच्छी तरह सूखने दें। अब इसे पूजा के दौरान धूप की तरह जलाएं। फूलों व अन्य चीजों की खुशबू से घर का माहौल खुशनुमा हो जाएगा।

Ganpati flowers upcycling ideas home decor dhoop.
Garba Night 2026: डांडिया खेलने जा रही हैं तो बैग में जरूर रखें ये 8 चीजें, गरबा का मजा नहीं होगा किरकिरा

फूलों से बनाएं खूबसूरत फ्लोरल-डाइड दुपट्टा

अगर आप कुछ क्रिएटिव करना चाहती हैं तो पूजा के फूलों से दुपट्टे पर प्राकृतिक डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके लिए मलमल का दुपट्टा लें और उसे गर्म फिटकरी वाले पानी में करीब 10 मिनट तक भिगोकर रखें। इससे कपड़ा फूलों के नेचुरल कलर को अच्छी तरह से पकड़ेगा।

इसके बाद दुपट्टे पर ताजे फूल और पंखुड़ियां अपनी पसंद के पैटर्न में सजाएं। अब दुपट्टे को फूलों के साथ कसकर रोल करें, सुशी की तरह। इसे धागे से अच्छी तरह बांध दें, ताकि फूल अपनी जगह से हिलें नहीं। अब इस रोल को करीब 30 मिनट तक भाप दें। इसके बाद इसे बिना खोले एक दिन के लिए छोड़ दें।

अगले दिन दुपट्टा खोलकर फूलों और पंखुड़ियों को धीरे-धीरे हटा दें। इसके बाद इसे नमक वाले पानी में डुबोकर साफ पानी से धोएं और सूखने दें। कपड़ा सूखने के बाद उस पर फूलों की एक खूबसूरत प्राकृतिक डिजाइन नजर आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com