Ganesh Chaturthi 2026: बजट में सजाएं गणपति बप्पा का मंडप, घर की इन 6 चीजों से करें डेकोरेशन

Ganpati Mandap Decoration: गणेश चतुर्थी पर बप्पा का मंडप सजाने के लिए हर बार बाजार से महंगी सजावट खरीदने की जरूरत नहीं, घर में मौजूद इन 6 चीजों से बजट फ्रेंडली तरीके से सुंदर मंडप तैयार कर सकते हैं।
Ganesh chaturthi 2026 home mandap decoration ideas.
गणेश चतुर्थी फोटो.एआई

Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: बप्पा की सजावट के लिए मंडप तैयार करना है, लेकिन बजट थोड़ा तंग है, तो चिंता की कोई बात नहीं है। महंगा सामान खरीदना जरूरी नहीं। घर में मौजूद साड़ी, दुपट्टा, फूल, लाइट्स, कार्डबोर्ड और दीयों को थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ इस्तेमाल करके सुंदर मंडप तैयार किया जा सकता है।

1. पुरानी साड़ी से बनाएं खूबसूरत बैकड्रॉप

Budget Friendly Ganpati Decoration Ideas
गणेश चतुर्थी डेकोरेशन आइडियाफोटो.एआई

घर में रखी साड़ी से बप्पा के मंडप का बैकड्रॉप तैयार किया जा सकता है। इसे दीवार की मदद से पीछे बैकड्रॉप की तरह लगाएं। साड़ी का प्रिंट या बॉर्डर मंडप को अपने आप फेस्टिव लुक देगा।

2. दुपट्टे से सजाएं बप्पा का मंडप

Budget Friendly Ganpati Decoration Ideas
गणेश चतुर्थी डेकोरेशन आइडियाफोटो.एआई

रंगीन दुपट्टे भी मंडप की सजावट में काफी काम आ सकते हैं। इन्हें ऊपर से ड्रेप करके या पीछे की तरफ लटकाकर लगाएं। दो अलग रंग के दुपट्टे साथ लगाने से मंडप और सुंदर लगेगा।

3. गेंदे के फूल और पत्तियों से करें सजावट

Budget Friendly Ganpati Decoration Ideas
गणेश चतुर्थी डेकोरेशन आइडियाफोटो.एआई

गणपति सजावट में फूलों से ज्यादा खूबसूरत और क्या हो सकता है। गेंदे की माला, पत्तियां और घर में मौजूद फूलों से मंडप के आसपास सजावट करें। गेंदे के फूल और आम के पत्ते के साथ कई तरह की माला और डेकोरेटिव लटकन बनाई जा सकती है।

4. फेयरी लाइट्स से आएगी चमक

Budget Friendly Ganpati Decoration Ideas
गणेश चतुर्थी डेकोरेशन आइडियाफोटो.एआई

इस पूरे बजट फ्रेंडली डेकोरेशन में लाइट्स चार चांद लगा देगी। अगर घर में पहले से फेयरी लाइट्स हैं तो उन्हें इस बार बप्पा के मंडप में इस्तेमाल करें। इन्हें बैकड्रॉप के आसपास या मंडप के किनारों पर लगाएं। शाम की आरती के समय इसकी रोशनी पूरे कोने को खूबसूरत बना देगी।

5. पुराने कार्डबोर्ड से बनाएं सजावटी पैनल

Budget Friendly Ganpati Decoration Ideas
गणेश चतुर्थी डेकोरेशन आइडियाफोटो.एआई

ऑनलाइन शॉपिंग के पुराने कार्डबोर्ड का इस्तेमाल करें। कार्डबोर्ड को मनचाहे आकार में काटकर उसके ऊपर पेपर, कपड़ा या फूल लगाकर मंडप का बैक पैनल बनाया जा सकता है। शुभ-लाभ, कलश, कमल का फूल और श्री यंत्र जैसे डेकोरेटिव आइटम बनाकर इसे बैकड्रॉप की तरह लगाएं।

6. दीयों से दें मंडप को ट्रेडिशनल टच

Budget Friendly Ganpati Decoration Ideas
गणेश चतुर्थी डेकोरेशन आइडियाफोटो.एआई

घर में रखे मिट्टी के दीये निकाल लीजिए। इन्हें मंडप के आसपास रखें और पूजा के समय जलाएं। फूलों और दीयों का कॉम्बिनेशन बप्पा के कोने को बिना ज्यादा खर्च के ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक देगा।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com