- Hindi News »
- Lifestyle »
- Ganesh Chaturthi 2023 Know The Story Of Modak Coming Into Existence
गणपति उत्सव में भोग में अवश्य चढ़ाएं मोदक, श्रीगणेश हो जाएंगे तृप्त, जानिए मोदक के अस्तित्व में आने की कथा
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: देश का एक मुख्य उत्सव और महाराष्ट्र का सबसे लोकप्रिय त्यौहार ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi 2023) आने वाला है। इस बार 10 दिवसीय का महापर्व ‘गणेश चतुर्थी’ का पावन 19 सितंबर, मंगलवार के दिन है। ‘गणेश चतुर्थी’ एक ऐसा त्यौहार है जिसकी तैयारी महाराष्ट्र में महीने भर पहले से शुरू हो जाती है। जगह-जगह भगवान गणेश के बड़े पंडाल लगते हैं। भगवान के भोज की तैयारियां हो जाती हैं और लड्डू के साथ बनते हैं, उनके प्रिय मोदक। मोदक एक महाराष्ट्रीयन मिठाई है जिसे खासतौर पर इसी उत्सव के लिए बनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान श्रीगणेश को लड्डू और मोदक का भोग लगाने से वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, मोदक कैसे बनाए गए होंगे? आखिर भगवान गणेश को यह मिठाई क्यों पसंद है? ऐसा माना जाता है कि, बिना मोदक के उनकी पूजा पूरी नहीं हो सकती। आइए जानें आखिर मोदक और भगवान गणेश का क्या संबंध है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
एक पौराणिक कथा के अनुसार, यह मिठाई भगवान गणेश को अति प्रिय है। पुराणों के अनुसार, देवी अनुसूया ने भगवान शिव को परिवार सहित अपने यहां खाने पर बुलाया था। इस निमंत्रण में भगवान शिव परिवार के साथ पहुंचे। देवी अनुसूया ने सभी से आग्रह किया कि जब गणपति बप्पा अपना खाना समाप्त करें, तभी सब भोज पर बैठें। लेकिन छोटे से गणपति बार-बार खाना मंगवाते रहे।
यह देख मां पार्वती ने खाने के बाद उन्हें एक मोदक दिया, जिसे खाते ही गणपति बप्पा ने लंबी-सी डकार ली। इतना ही नहीं, भगवान शिव ने भी इसके बाद 21 बार डकार ली। मां पार्वती ने देवी अनुसूया से आग्रह किया कि अब वह अपने बाकी मेहमानों को भोज के लिए बैठा सकती हैं, क्योंकि गणेश जी तृप्त हो चुके हैं। देवी अनुसूया यह देख हैरान हुई और उन्होंने इसकी रेसिपी मां पार्वती से मांगी। इसके बाद, पार्वती जी ने अनुरोध किया कि उनके पुत्र के सभी भक्त उन्हें इक्कीस मोदक अर्पित करें, करेंगे तो भगवान खुश होंगे और उनकी मनोकामना पूरी होगी।
जानकारी के अनुसार, भारत में कई तरह से मोदक बनाए जाते हैं और इसे विभिन्न नामों से भी जाना जाता है। इसके सबसे ज्यादा लोकप्रिय वर्जन को उकडीचे मोदक कहा जाता है, जिसे घी के साथ गर्मागर्म खाया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि मोदक की उत्पत्ति महाराष्ट्र में हुई, लेकिन इसे कैसे बनाया गया और किसने बनाया इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। भारत में इसके कई नाम हैं, जैसे तमिल में इसे मोथागम या कोझुकट्टई कहा जाता है। तेलुगु में इसे कुदुम कहते हैं और कन्नड़ में मोधका या कडुबु नाम से जाना जाता है।
इसे विशेष रूप से गणेश चतुर्थी के दौरान बनाया जाता है। यह गुड़, ताजा कसा हुआ नारियल, सूखे फल और मीठे हल्के मसालों से भरा हुआ एक एक स्वीट डंपलिंग है। इसका बाहरी शेल सॉफ्ट होता है, जो चावल के आटे या गेहूं के आटे में मैदा मिलाकर बनाया जाता है। अंदर तमाम फिलिंग भरी जाती हैं।
मोदक ज्ञान का प्रतीक है। जैसे मोदक को थोड़ा-थोड़ा और धीरे-धीरे खाने पर उसका स्वाद और मिठास अधिक आनंद देती है और अंत में मोदक खत्म होने पर आप तृप्त हो जाते हैं, उसी तरह वैसे ही ऊपरी और बाहरी ज्ञान व्यक्ति को आनंद नही देता परंतु ज्ञान की गहराई में सुख और सफलता की मिठास छुपी होती है।
Ganesh chaturthi 2023 know the story of modak coming into existence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










