Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश के मौसम का लुत्फ लें जायकेदार ‘अरबी के पकौड़े’ के साथ, जानिए इसकी आसान रेसिपी

अरबी का सेवन करने से कई सारे फायदे आपके शरीर को मिलते हैं जिसमें वजन कम करने के लिए, दिल की सेहत के लिए, मांसपेशियों औऱ हड्डियों के अलावा आंखों के लिए काफी फायगेमंद माना जाता है। इस सीजनल सब्जी का सेवन हम सब्जी या कई प्रकार से कर सकते है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jul 08, 2024 | 01:10 PM

जानिए अरबी पकोड़ा रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मानसून दस्तक दे दी है, और पिछले कुछ दिनों से मौसम बहुत ही सुहाना हो गया है। ऐसे शाम को लगने वाली हल्की-फुल्की भूख में अक्सर जब मन पकौड़े खाने का होता है, जी हां, अरबी के पत्तों के पकौड़ों का अलग ही टेस्ट आता है। इसे दूसरों पकौड़ों की तरह सीधा तलने की जगह पहले स्टीम किया जाता है।

ऐसे में अगर आपका मन कुछ अलग खाने का है तो आप आज इसे ट्राई कर सकती है। ऐसे में आइए जानें कुछ अलग और ट्रेडिशनल स्टाइल अरबी के पकौड़े बनाने की रेसिपी-

सामग्री

अरबी के पत्ते- जरूरत अनुसार
बेसन- 2 कप
लहसुन की कलियां- 7 से 8
प्याज- 2 (कटे हुए)
हरी मिर्च- 3 से 4
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वाद अनुुसार
तेल- तलने के लिए
पानी- जरूरत अनुसार

बनाने की विधि

अरबी के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में तेल और अरबी के पत्ते छोड़कर बाकी की चीजें मिलाएं।

अब इसमें पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। पैन में पानी गर्म करें।
अब एक-एक अरबी के पत्ते पर बेसन का घोल लगाकर फैलाएं।

अब एक के ऊपर एक पत्ता रखकर इसे गोल करें। 4-4 पत्तों के 2-3 सेट बना लें।
अरबी के पत्तों को गोलकर रोल बनाएं।

अब स्टील की छ्न्नी पर ये पकौड़े रखकर गर्म पानी के पैन पर रखें।
प्लेट से इसे ढककर स्टीम करें।

10 से 15 मिनट तक अरबी के पत्ते स्टीम हो जाएंगे। अब इसे प्लेट में निकालकर चाकू से गोल काटकर तेल में डीप फ्राई करें।

पकौड़ों को प्लेट में निकाल कर टोमैटो कैचअप व हरी चटनी के साथ सर्व करें।

पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं अरबी

आपको बताते चलें, अरबी एक ऐसी प्रकार की सब्जी हैं जिसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन बी6, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अरबी गर्मियों में कई घरों में चाव से खाई जाती है। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें इसका स्वाद कुछ खास पसंद नहीं आता है। लेकिन अरबी का सेवन करने से कई सारे फायदे आपके शरीर को मिलते हैं जिसमें वजन कम करने के लिए, दिल की सेहत के लिए, मांसपेशियों औऱ हड्डियों के अलावा आंखों के लिए काफी फायगेमंद माना जाता है। इस सीजनल सब्जी का सेवन हम सब्जी या कई प्रकार से कर सकते है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Recipe to make arbi pakodas in rainy season

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2024 | 01:10 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

U19 Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ अकेले ‘दीवार’ बने आरोन जॉर्ज, संजू सैमसन से हो रही है तुलना- VIDEO

2

हनुमान बनकर फिर गरजेंगे सनी देओल? रामायण यूनिवर्स की नई म्यूजिकल फिल्म की बड़ी तैयारी

3

U19 Asia Cup: न हैंडशेक हुआ, न नजरें मिलीं, भारत-पाक क्रिकेटर्स के बीच मैदान पर फिर दिखी तगड़ी टेंशन

4

पहले मोदी ने कहा ‘नाकामी का जीवित स्मारक’, अब BJP बता रही ‘राष्ट्र गौरव’, जानें मनरेगा की पूरी कहानी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.