- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Please Lord Ganesha With These 10 Offerings In The 10 Days Of Ganeshotsav
गणेशोत्सव के 10 दिनों में इन 10 भोग से करें श्रीगणेश को प्रसन्न, जीवन के विघ्न हो जाएंगे दूर
यूं तो गणेश जी की पूजा हर माह में दो बार पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को पूरे विधि-विधान से की जाती है। लेकिन, इसका महत्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि, मान्यता है कि इसी दिन गौरी पुत्र गणेश का जन्म हुआ था। इस गणेश उत्सव के 10 दिनों में भोग लगाने के नियम होते हैं इस दिन के अनुसार आप अलग-अलग चीजों का भोग लगा सकते है।
- Written By: दीपिका पाल

गणेशोत्सव के 10 दिन लगाएं भोग (सौ.सोश मीडिया )
ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश को समर्पित ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) का महापर्व इस वर्ष 7 सितंबर 2024, शनिवार से शुरू हो रहा है। गणेश उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलते हुए 17 सितंबर 2024 को समाप्त होगा।हिंदू धर्म में ‘गणेश चतुर्थी’ का विशेष महत्व है। यूं तो गणेश जी की पूजा हर माह में दो बार पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को पूरे विधि-विधान से की जाती है। लेकिन, इसका महत्व हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि, मान्यता है कि इसी दिन गौरी पुत्र गणेश का जन्म हुआ था।इस गणेश उत्सव के 10 दिनों में भोग लगाने के नियम होते हैं इस दिन के अनुसार आप अलग-अलग चीजों का भोग लगा सकते है।
इस त्यौहार में सभी देवताओं में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी से गणेश महोत्सव की शुरुआत होती है और यह महोत्सव दस दिन बाद गणपति विसर्जन के साथ ही समाप्त किया जाता है।
गणेशोत्सव के 10 दिनों में लगाएं इन चीजों का भोग
इन 10 दिनों में भगवान गणेश जी को 10 अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इन 10 चीजों का भोग लगाने से भगवान गणेश अति प्रसन्न होते हैं। इससे घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है। सारे संकट कट जाते हैं। ऐसे में आइए जानें 10 व्यंजन के बारे में जिन्हें गौरी पुत्र गणेश चतुर्थी पर भगवान को अर्पित कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी
अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन
अमृता फडणवीस ने उठाया झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चला सफाई अभियान
मोदक
ज्योतिष-शास्त्रों के अनुसार, मोदक गणपति की सबसे पसंदीदा मिठाइयों में से एक है। मोदक को कई तरह से बना सकता है। इसे मेवे, खोया और चावल के आटे भी बनाया जा सकता है। मोदक को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बनाया जाता है। नारियल, गुड़, केसर, जायफल, पानी, घी, चावल का आटा आदि का इस्तेमाल कर मोदक बनाए जा सकते हैं।
श्रीखंड का भोग
श्रीखंड का यह एक पारंपरिक स्वीट डिश है, जिसे आप घर पर ही तैयार कर के भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में भोग लगा सकते हैं।
केले का भोग
सनातन धर्म में भगवान गणेश को केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी पूजा के चौथे दिन केले का भोग जरूर लगाना चाहिए।
गणेशजी को लगाएं ये खास भोग (सौ.सोशल मीडिया)
मेवे के लड्डू
आप बप्पा को इस गणेश चतुर्थी पर मेवे का लड्डू भी भोग में लगा सकते हैं। मेवे के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ साथ बेहद फायदेमंद भी होते हैं।
कलाकंद का भोग
दूध से बना कलाकंद भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। इसलिए पूजा में कलाकंद का भोग लगाएं।
बासुंदी
बासुंदी मीठे गाढ़ा दूध से तैयार होता है। इसमें पड़ने वाले सूखे मेवे, इलायची और जायफल इसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Please lord ganesha with these 10 offerings in the 10 days of ganeshotsav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर
May 18, 2026 | 08:25 AMलड़कियों की खामोशी ही होगी शादी की हां, तालिबान के नए ‘फैमिली लॉ’ ने छीनी महिलाओं की आवाज; जानें पूरा मामला
May 18, 2026 | 08:20 AMसागर में रहली थाने के बाहर धरने पर बैठी महिला, पुलिस पर रिश्वत मांगने और प्रताड़ना के गंभीर आरोप
May 18, 2026 | 08:16 AMबिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














