Maharashtra Day Special Recipe: आज महाराष्ट्र दिवस पर बनाएं ये फेमस महाराष्ट्रीयन डिशेज, हर स्वाद में झलकेगी संस्कृति
आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हर महाराष्ट्रीयन के लिए सबसे खास दिनों में से एक होता है। जिस दिन मराठी अपने राज्य पर गर्व करते है। महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा उसके खानपान में नजर आती है।
- Written By: दीपिका पाल
Maharashtrian Famous Dishes:हर साल की तरह आज 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हर महाराष्ट्रीयन के लिए सबसे खास दिनों में से एक होता है। जिस दिन मराठी अपने राज्य पर गर्व करते है। महाराष्ट्र की संस्कृति और परंपरा उसके खानपान में नजर आती है। महाराष्ट्र दिवस को खास बनाने के लिए फेमस 5 प्रकार की डिशेज को आप बना सकते है।
वड़ा पाव- सबसे पहले महाराष्ट्र की दुनिया में फेमस डिश वड़ा पाव का नाम आता है। यह मुंबई की जान और महाराष्ट्र का प्रतिष्ठित स्ट्रीट फूड है। जो हर वर्ग के लोग खाना पसंद करते है। एक मसालेदार आलू पकौड़ी (वड़ा) को लहसुन की चटनी और तली हुई हरी मिर्च के साथ नरम बन (पाव) के बीच सैंडविच किया जाता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।
नासिक विधान परिषद चुनाव: समर्थन के बावजूद बढ़ी बेचैनी, महायुति ने पार्षदों पर रखी कड़ी नजर
वर्धा में डीजल बिक्री पर नई सीमा: अब एक बार में अधिकतम 200 लीटर डीजल मिलेगा
महाराष्ट्र कांग्रेस में असंतोष के बीच नेतृत्व का फैसला, नए जिलाध्यक्षों को मिलेगा 6 महीने का समय
अकोला में जलसंकट की आहट, काटेपूर्णा बांध में सिर्फ 22.43% जल भंडारण शेष
पूरन पोली- महाराष्ट्र अगर आप घूमने आए तो इस डिश का स्वाद लेना ना भूलें। यह राज्य की टॉप डिश गेहूं के आटे से बनी पतली, नरम रोटी होती है, जिसमें पके हुए चने, गुड़ और इलायची की मीठी सामग्री भरी होती है. घी के एक चम्मच के साथ परोसी जाने वाली पूरन पोली बेहद टेस्टी डिश है।
मिसल पाव- वड़ा पाव के जैसे ही महाराष्ट्र में मिसल पाव का क्रेज देखने के लिए मिलता है। मिसल पाव को मसाले, मूंग, दाल, पापड़ी, सेव और नमकीन मिला कर बनाया जाता है और स्वादिष्ट करी को कुरकुरे फरसाण (तले हुए नमकीन स्नैक्स), कटे हुए प्याज, ताजा धनिया से सजाया जाता है और पाव (ब्रेड रोल) के साथ परोसा जाता है।
साबूदाना खिचड़ी-महाराष्ट्र में साबूदाना की खिचड़ी भी खूब खाई जाती है। आमतौर पर व्रत के दौरान इसे बनाते है। यह डिश भीगे हुए टैपिओका मोती (साबूदाना), भुनी हुई मूंगफली, आलू से बना और जीरा और हरी मिर्च के स्वाद वाला यह व्यंजन हल्का लेकिन टेस्टी होता है।
मोदक- वड़ा पाव के बाद महाराष्ट्रीयन मोदक बनाना पसंद करते है। गणेश चतुर्थी से लेकर गुड़ी पाड़वा पर मोदक का भोग लगाया जाता है। इसे चावल के आंटे की गोलियां बनाकर उसमें गुड़ और नारियल का मिश्रण डालकर बंद किया जाता है, जिसे बाद में स्टीम किया जाता है और इसे तैयार किया जाता है। यह डिश शुभता और समृद्धि का प्रतीक होती है।
