- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Dal Palak Recipe
ठंड में अपने हाथों से बनाकर खाएं दाल पालक, जानिए बनाने की विधि और इसकी सामग्री
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत गीताल टीम: सर्दियों के मौसम में कई सारी स्वादिष्ट सब्जियां आती हैं जिनमें से एक पालक भी है। पालक से कई सारी टेस्टी डिशेज बनाई जाती हैं जैसे दाल-पालक, पालक पनीर, पालक कटलेट, पालक कढ़ी, पालक जूस, पालक के पकौड़े आदि। ऐसे में आप डिनर में दाल-पालक (Dal Palak Recipe) बना सकती हैं।
दाल में पालक डाल कर बनाई गई यह डिश खाने में तो स्वादिष्ट होती ही है, हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। इसकी खासियत यह है कि आँच पर पकने के बाद भी इसके पौष्टिक तत्व सुरक्षित रहते हैं। गरमा-गरम रोटी के साथ आप इसका स्वाद ले सकते हैं। आइए जानें इसे बनाने की रेसिपी के बारे में
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे पर पहला ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 8 माह में किया निर्माण, जीएम ने किया उद्घाटन
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
कांग्रेस के रेड कॉरिडोर को मोदी सरकार ने ग्रोथ में बदला, श्रीकांत शिंदे ने नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा
उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर IPS तबादले; 13 जिलों के एसपी बदले
सामग्री
मूंग की दाल – 1 कटोरी
पालक – 1 गुच्छा
टमाटर – 1(टुकड़ों में कटा हुआ)
जीरा – 1 टीस्पून
हल्दी – 1 टीस्पून
हींग – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
हरी मिर्च – 3 (लंबी कटी हुई)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन की कलियां – 8-10 (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत अनुसार
तेल – जरूरत अनुसार
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
बनाने की विधि
सबसे पहले पालक के पत्तों को धोकर साफ कर लें। फिर पालक को बारीक-बारीक काटकर रख लें।
इसके बाद गैस पर कुकर रखें और उसमें तेल डालकर गर्म करें।
जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर चटकाएं। इसके बाद हरी मिर्च डाल दें।
हरी मिर्च डालने के बाद प्याज, लहसुन और अदरक डालकर मिश्रण को करछी से चलाएं।
जब सारा मिश्रण सुनहरा हो जाए तो कटी हुई पालक डाल दें। मिश्रण को चलाते हुए 5 मिनट तक अच्छी तरह से पका लें।
तय समय के बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें। 2 मिनट के बाद मूंग की दाल, टमाटर और जरा सा नमक डालकर पानी मिलाएं।
मिश्रण को अच्छे से उबलने दें। जब उबाल आए तो कुकर का ढक्कन लगाकर दाल को 2-3 सीटी में पकाएं।
पूरी तरह से भाप निकलने के बाद ही कुकर का ढक्कन खोल दें। आपकी मूंग दाल पालक बनकर तैयार है। ऊपर से घी डालकर रोटियों के साथ सर्व करें।
Dal palak recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पश्चिम रेलवे पर पहला ग्रीनफील्ड गति शक्ति कार्गो टर्मिनल, 8 माह में किया निर्माण, जीएम ने किया उद्घाटन
Mar 30, 2026 | 10:26 PMसीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PMकांग्रेस के रेड कॉरिडोर को मोदी सरकार ने ग्रोथ में बदला, श्रीकांत शिंदे ने नक्सलवाद पर कांग्रेस को घेरा
Mar 30, 2026 | 10:10 PMउत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, बड़े पैमाने पर IPS तबादले; 13 जिलों के एसपी बदले
Mar 30, 2026 | 10:01 PMशिवशाही पुनर्वसन परियोजना को नई ताकत, बालासाहेब ठाकरे की जन्मशताब्दी पर डीसीएम शिंदे की बड़ी घोषणा
Mar 30, 2026 | 10:00 PMमदद के लिए दिल्ली आने वाला था ईरानी विमान, अमेरिका ने मशाद एयरपोर्ट पर ही उड़ाया
Mar 30, 2026 | 09:55 PMसंकटमोचन करेंगे बेड़ा पार, मांगलिक दोष दूर करने के लिए हनुमान जयंती पर जरूर करें ये उपाय।
Mar 30, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM
नक्सलवाद बनाम लोकतंत्र, अमित शाह ने बताया कैसे मोदी सरकार में खत्म हो रहा लाल आतंक- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:38 PM
अमेरिका में ‘नो किंग्स’ क्रांति, ट्रंप के खिलाफ 50 राज्यों में उतरी लाखों की भीड़, टूटे विरोध के सारे रिकॉर्ड
Mar 30, 2026 | 09:32 PM
20 साल बाद बदला बिहार का सियासी चेहरा: विधान परिषद से नीतीश आउट, अब राज्यसभा से चलेगा जादू
Mar 30, 2026 | 01:55 PM
ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM










