

Fitkari Se Jhuriya Hatane Ke Upay: अधिकतर लोग, चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन की समस्या से परेशान रहते हैं। खासतौर पर , झाइयों की समस्या को लेकर। जो चेहरे की सुन्दरता को खराब कर देती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, झाइयों की समस्या की मुख्य वजह चेहरे पर मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ना बताया गया हैं। बता दें, मेलेनिन मुख्य रूप से तेज धूप, हार्मोनल बदलाव और उम्र बढ़ने के कारण होता है। ऐसे में इस समस्या से छुटाकरा दिलाने में फिटकरी बड़ा कारगर साबित हो सकता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि,फिटकरी एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। यह झुर्रियां मिटाने, दाग-धब्बे हटाने के अलावा मुहांसों को कम करने, त्वचा को टाइट करने और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करने में मदद करती है। यह त्वचा की ऊपरी परत को धीरे-धीरे एक्सफ़ोलिएट करती है, नई कोशिकाओं के विकास को बढ़ाती है और एक समान रंगत देती है।
अपने चेहरे पर फिटकरी लगाने से पहले हमेशा अपनी त्वचा के एक छोटे से हिस्से पर पैच टेस्ट करें ताकि आप यह जान सकें कि कोई एलर्जी तो नहीं है। संवेदनशील त्वचा के लिए, अपनी त्वचा की देखभाल के रूटीन में फिटकरी को शामिल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना उचित है।