- Hindi News »
- Lifestyle »
- Fathers Day Five Ways For Fathers To Inflict Love On Children
फादर्स डे: पिता के लिए बच्चों पर प्यार लुटाने के पांच तरीके
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
टोरंटो: बचपन जीवन का सबसे गतिशील समय होता है। अभिभावक हों या फिर देखभाल करने वाले, यह समय उनके लिए बच्चों के जीवन पर छाप छोड़ने का एक बेहतरीन अवसर होता है। इस दौरान बच्चे नए रिश्तों और नयी दुनिया से रूबरू होते हैं। प्यार भरे संबंधों के जरिये बच्चे सीखते हैं कि अच्छा इंसान कैसे बना जाता है। साथ ही वे अपनी कमजोरी, ताकत व संवेदनशीलता के बारे में जानते हैं और जोखिम उठाने के तरीकों, गलतियों से सबक लेने और अपनी भावनाओं को काबू में रखना सीखते हैं।
ये अमूल्य सबक हैं, जो आपके बच्चे में समाकर उसके जीवन को ठोस आधार प्रदान कर सकते हैं, जिससे वह खुद से और दूसरों से एक सुरक्षित व प्रेमपूर्ण संबंध कायम कर सकता है। वहीं, ऐसा माना जाता है कि पिता बच्चों को विविध अनुभव प्रदान करते हैं और उनके दीर्घकालिक विकास व कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। अमेरिका में लगभग 2,200 माता-पिता पर किए गए एक सर्वेक्षण में 90 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि पिता बनना उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। हालांकि, इनमें से 76 फीसदी ने यह भी कहा कि बच्चों को पालना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
एक शोध में पाया गया है कि पिता अपने बच्चों से जीवन से जुड़े प्रश्न अधिक पूछते हैं, जिससे बच्चे के संचार कौशल और भाषा के विकास में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। बच्चे जब अपने कठिन दौर से गुजरते हुए हार मानने लगते हैं, तब पिता उन्हें प्रेरित करते हैं और भावनात्मक रूप से लचीला बनने में मदद करते हैं। एक पिता, माता या देखभाल करने वाले को बच्चों के साथ किस तरह प्यार जताना चाहिए, इसके कुछ तरीके यहां बताए गए हैं:
सम्बंधित ख़बरें
मेरा साहस, मेरी इज्जत… मेरी पहचान हैं मेरे पिता, आज फादर्स डे के मौके पर अपने प्यारे पापा को इन बधाई संदेशों से करें विश
फादर्स डे के मौके पर पिता को उनकी राशि के अनुसार दें ‘ऐसे’ गिफ्ट्स, उनके लिए बनेंगे शुभ योग
आपके पहले गुरू पिता से सीखें जीवन के ये 10 पाठ, संघर्ष से लेकर जिंदगी के हर मोड़ पर देते हैं हौसला और साथ
1. बच्चों की सुनें: बच्चे जन्म से तीन साल की उम्र तक गहनता से चीजों को सीख रहे होते हैं, जिसकी माता-पिता कल्पना भी नहीं कर सकते। यह समझने की कोशिश करें और चीजों को गौर से देखें। उनके लिए समय निकालें, सवाल पूछा करें और यह जानें कि आपका बच्चा दुनिया को कैसे देखता है। अपने बच्चे के नजरिये से दुनिया महसूस करें और इसे तलाशें। इससे आपका बच्चा आपसे अधिक जुड़ाव महसूस करेगा। साथ ही इससे आपको उसके साथ एक विश्वसनीय और सुरक्षित संबंध कायम करने में मदद मिलेगी।
2. भावनाएं साझा करें: बच्चों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करके विश्वास कायम करें। उन्हें बताएं कि आप कैसे व्यक्ति हैं, आपको क्या पसंद है, आपका अतीत और बचपन कैसा रहा है। बच्चे जन्म से ही रिश्ते बनाना चाहते हैं। अपने बच्चों से संवाद करें और उनकी पसंद-नापसंद को जानें। मनुष्य के रूप में अपनी भावनाओं व अनुभवों को साझा करना सार्थक, प्रेमपूर्ण संबंध बनाने के लिए महत्वपूर्ण होता है।
3. खेलें: बचपन से ही बच्चे खेल के माध्यम से सीखते हैं। इस तरह वे दुनिया को समझते हैं, जानते हैं और एक सोच कायम करते हैं। खेलना मजेदार और आकर्षक होता है तथा इससे एक मजबूत, प्यार भरा रिश्ता कायम होता है। अपने बच्चे के साथ उपयुक्त तरीकों से जुड़ें और उनके साथ खेल-कूद के लिए समय निकालें।
4. कहानी सुनाएं: प्यार दिखाने के लिए कहानियां सुनाना एक शानदार तरीका है। बच्चों में पढ़ने का शौक जगाना, महत्वपूर्ण सोच और साक्षरता कौशल विकसित करना, उन्हें सुरक्षित और जुड़ा हुआ महसूस कराना काफी महत्वपूर्ण होता है।
5. जीना सिखाएं: बच्चों को बताएं कि जीवन कैसे जिया जाता है। उन्हें समझाएं कि आप और आपके बच्चे जिन लोगों से प्यार करते हैं, उनके साथ कैसे पेश आना चाहिए। यह बात याद रखें कि बच्चे हर समय आपको देखकर आपसे सीखते हैं। कुल मिलाकर जितना अच्छा हो सके, उतना अच्छा पिता बनने की कोशिश करें। (एजेंसी)
Fathers day five ways for fathers to inflict love on children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंगल में जहां मशीनें हार मान जाती हैं, वहां हाथी बनता है असली हीरो! वायरल वीडियो ने जीता दिल
May 19, 2026 | 06:56 PMNEET Paper Leak का केंद्र बना महाराष्ट्र, नागपुर-चंद्रपुर में भी CBI की छापेमारी, अब तक 10 गिरफ्तार
May 19, 2026 | 06:47 PMGanga Dussehra 2026: 25 मई को है गंगा दशहरा, इस दुर्लभ संयोग में दान की ये चीजें खोलेंगी बंद किस्मत के ताले
May 19, 2026 | 06:42 PMसागर के मंदिर में खुदाई के दौरान निकला खजाना, मिले चांदी के सिक्के; 100 साल से ज्यादा पहले किए गए थे दफन
May 19, 2026 | 06:39 PMMP Anganwadi co-location: एक परिसर में लगेंगे आंगवाड़ी और स्कूल ,छोटे बच्चों की झिझक को खत्म करने का प्रयास
May 19, 2026 | 06:38 PMसिर्फ 100 रुपये बचाने के चक्कर में पड़ सकता है 10,000 का भारी चालान, गाड़ी चलाते हैं तो तुरंत चेक करें ये कागज
May 19, 2026 | 06:38 PMHoliday Activity: छुट्टियों में बोर हो रहें बच्चे, तो उनके साथ करें ये मजेदार एक्टिविटी; दूर होगी बोरियत
May 19, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














