इन घरेलू नुस्खों से फटे होंठ बनेंगे नर्म और खूबसूरत, आज़मा कर देखें

lips
Published on: 
Updated on: 

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गर्मी के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी होने के कारण कुछ लोगों की त्वचा रुखी हो जाती है तो कुछ के होंठ फट जाते है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चिंता न करें। क्योंकि हमारे घरेलू उपायों से आप इस समस्या से छुटकारी पा सकते है। तो आइए जानें घरेलू उपायों के बारे में।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, खीरा हमारे शरीर में पानी की कमी पूरा करने के साथ- साथ होठों को मुलायम बनाने में सहायक है। बता दें कि खीरे में कम से कम 90 फीसदी पानी की मात्रा होती है जो हमारी सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी है। अगर आप भी फटे होंठों से परेशान हैं, तो खीरे के रस को 10 से 15 मिनट अपने होठों पर लगाने से आपके होंठ मुलायम बनेंगे।

इस मौसम में ज्यादातक लोगों के होंठ फट जाते है। इसके निजात पाने के लिए आप नारियल के तेल का प्रयोग कर सकते है। क्योंकि उसमें मौजूद फैटी एसिड आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है जो होंठों को प्राकृतिक रूप से मॉश्चराइजर का काम करता है। रोजाना इसे लगाने से आप फटे होंठों से छुटकारा पा सकते हैं।

शहद कई गुणों की खान है ये सिर्फ सेहत ही नहीं त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। अगर किसी कारण आपके होंठ फट गए है तो आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट्रोलियम जेली और शहद मिलाकर होठों पर लगाने से फटे होठों में राहत मिलती है और आपके होंठ मुलायम भी होते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com