गर्मी के मौसम में आनंद लें अपने हाथों से बने 'रोज़ ठंडाई' का, जानिए रेसिपी

आइए जानें इस ठंडाई की रेसिपी। इसे घर आए मेहमानों को सर्व करें और पाएं खूब सारी तारीफें -
Rose Thandai Recipe
Thandai Recipe
Published on: 
Updated on: 

-सीमा कुमारी

गर्मियों में ठंडी चीजें बहुत ही ज्यादा अच्छी लगती हैं। खासकर तब जब आप बाहर से वापस घर लौंटे। ऐसे में आप 'रोज़ ठंडाई' (Rose Thandai) घर पर बना सकते हैं और चिलचिलाती गर्मी में रिफ्रेशिंग फील कर सकते हैं। आइए जानें इस ठंडाई की रेसिपी। इसे घर आए मेहमानों को सर्व करें और पाएं खूब सारी तारीफें -

सामग्री

  • दूध,
  • गुलाब की पंखुड़ियां,
  • गुलाब का सिरप
  • शक्कर,
  • काजू,
  • बादाम,
  • पिस्ता,
  • खसखस,
  • सौंफ,
  • काली मिर्च के दाने,
  • इलायची के दाने,
  • खरबूजे के बीज

बनाने की विधि

सबसे पहले लाब की पंखुड़ियां, काजू, बादाम, पिस्ता, खसखस, सौंफ, कालीमिर्च के दाने, इलायची के दाने, खरबूजे के बीज को पानी में कुछ देर के लिए भिगएं। कुछ घंटों के बाद इन सभी चीजों को पीसकर एक स्मूद सा पेस्ट तैयार करना है। जब पेस्ट बन जाए तो इसे एक तरफ रखें।

अब दूध को उबाल आने तक के लिए पकाएं। और इसमें शक्कर डालें। दूध को ठंडा होने दें और फिर इसमें तैयार पेस्ट को मिलाएं और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि ये अच्छे से ठंडा हो जाए। ठंडा होने के बाद ठंडाई को गुलाब की पत्तियों और कुछ ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और फिर सर्व करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com