'इन' फलों के बीज खाने से हेल्थ को हो सकता है नुकसान, जानिए उन फलों के नाम और उनके बीज से संभावित समस्याएं

fruits
File Photo
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: फिट रहना भला किसे नहीं पसंद। लेकिन, इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स खाना भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

सीड्स खासकर कद्दू, सनफ्लावर, फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स आदि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ ऐसे भी फल है, जिसके बीजों का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। तो आइए जानें इन फलों के बीजों के बारे में।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना, सेब खाना सेहत के लिए अच्छा माना गया है। कहा भी जाता है कि, रोजाना सिर्फ एक सेब का सेवन करने से इंसान कई बीमारियों के दूर रहता है। साथ ही, डॉक्टर का चक्कर लगाने से बच जाता है।

चेरी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन- C और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, लेकिन चेरी के बीज सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं। इन बीजों के सेवन से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।


आलूबुखारे का सेवन पेट और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। इसका बीच काफी बड़ा और कठोर होता है, लेकिन, कभी-कभी लोग इसे भी गलती से निगल जाते हैं। आपके या बच्चों द्वारा की गई ये गलती बहुत भारी पड़ सकती है। इसलिए इसका सेवन करते वक्त खास ध्यान रखें।

नाशपाती के बीज गलती से भी खाना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। इसके बीजों में साइनाइड पाया जाता है, जो जहर के समान होता है। इसके सेवन से पेट में दर्द, उल्टी-दस्त होने लगते हैं। वहीं अगर ज्यादा मात्रा में इसका सेवन सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

बेर सेहत के लिए कई मायनों में सेहतमंद माना जाता है। लेकिन, अगर आप इसके बीज गलती से खा लिए या निगल गए परेशानियों में पड़ सकते हैं। दरअसल, माना जाता है कि, बेर के बीज पेट में जहर के समान काम करते हैं।

अगर आप किडनी स्टोन से जूझ रहे हैं, तो टमाटर का बीज खाने से परहेज करें। टमाटर के बीज में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो किडनी के लिए हानिकारक होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com