जन्माष्टमी को भोग चढ़ाएं अपने हाथ से बनी ‘धनिया पंजीरी’, यहां देखिए इसकी आसान रेसिपी

जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाने वाला हैं इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में कई चीजों का भोग लगता हैं जिसमें धनिया पंजीरी खास प्रकार का भोग है। भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए माखन के अलावा धनिया की पंजीरी (Dhaniya Panjiri) का भी भोग लगा सकते हैं।
Dhaniya Panjiri, Janmashtami 2024
धनिया पंजीरी का भोग (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव यानी ‘कृष्ण जन्माष्टमी’(Shri Krishna Janmashtami 2024) इस बार 26 अगस्त 2024, सोमवार के दिन पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी का पवित्र त्योहार हर साल भादो मास में मनाया जाता है।

इस दिन पर देशभर में बड़ी धूमधाम श्रीकृष्ण की पूजा व व्रत रखा जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के छप्पन भोग लगाए जाते हैं। वहीं बाल-गोपाल को धनिया अति प्रिय होने से इस दिन धनिया पंजीरी' का प्रसाद खास महत्व है।

कान्हा जी को पसंद हैं धनिया पंजीरी

महिलाओं ने इस खास त्योहार की तैयारियां करना भी शुरू कर दिया है।भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए माखन के अलावा धनिया की पंजीरी (Dhaniya Panjiri) का भी भोग लगा सकते हैं। भगवान कृष्ण को धनिया की पंजीरी भी काफी पसंद है। इस बार आप धनिया की पंजीरी ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाना तो काफी आसान है। साथ ही, यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छी है। बहुत ही कम समय में तैयार होने वाली धनिया की पंजीरी की रेसिपी आइए जानें-

धनिया की पंजीरी बनाने की सामग्री

धनिया पाउडर

देशी घी

मखाने

पिसी चीनी या बुरा

नारियल

काजू, बादाम

चिरौंजी

बनाने की विधि

  • धनिया पंजीरी बनाने के लिए एक भारी तले वाली कढ़ाई लें और घी गर्म हो जाए।
  • जब घी गर्म हो जाए तब इसमें पिसे हुए धनिया को डालें और अच्छी तरह से भूल लें। पंजीरी बनाने का ये आसान तरीका है, जबकि कुछ लोग साबुत धनिया को भून कर पीसते हैं।
  • आप अपनी सहूलियत के मुताबिक इसे बना सकते हैं। मखाने को काट कर 4 टुकड़े करें और घी में तल लें।
  • अच्छे से सिकने के बाद इन्हें निकाल लें। मखाने जब ठंड हो जाएं तो इसे दरदरा पीस लें। अब काजू बादाम को भी कद्दूकस कर लें या फिर बारीक काट लें।
  • मखाने जब ठंडे हो जाएं तो इसे दरदरा पीस लें।
  • अब काजू बादाम को भी कद्दूकस कर लें या फिर बारीक काट लें।
  • अब भुना धनिया, पिसे हुए मखाने, कद्दूकस किया नारियल, पिसी शक्कर और मेवा को अच्छी तरह से मिला लें।
  • धनिया पंजीरी तैयार है, तुलसी पत्ते डालें और फिर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं।

धनिया पंजीरी खाने के लाजवाब फायदे

धनिया पंजीरी खाने के कई सारे फायदे सेहत को मिलते हैं जो इस प्रकार है..

आंखों की रोशनी बढ़ाए

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, धनिया पंजीरी आंखों के लिए फायदेमंद होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से. आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है।

गठिया में फायदेमंद

धनिया पंजीरी में घी, ड्राई फ्रूट्स आदि मिलाया जाता है। इसका सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में गठिया के मरीजों को इसका सेवन करने से फायदा मिलता है। रोजाना इसे खाने से गठिया से आराम मिलता है।

पाचन शक्ति बढ़ाए

धनिया पाचन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच, एसिडिटी, पेट फूलना आदि पेट संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। साथ ही पाचन तंत्र दुरुस्त होने से बेहतर शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

धनिया एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है।‌‌‌ ऐसे में सर्दी-जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com