Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बुढ़ापा जल्द आने की एक वजह हो सकती है शरीर में मैग्नीशियम की कमी, ये फूड आइटम्स हैं मैग्नेशियम-रिच, अपनी डाइट में करें शामिल

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Dec 03, 2023 | 06:08 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: स्वस्थ शरीर के संपूर्ण विकास के लिए सभी जरूरी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि बड़े-बुजुर्गों से लेकर डॉक्टर तक हर कोई लोगों को पौष्टिक और संतुलित आहार खाने की सलाह देते हैं। हमारे शरीर में मौजूद विभिन्न विटामिन और मिनरल्स अलग-अलग तरीकों से हमारी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। मैग्नीशियम इन्हीं में से एक है,

‘मैग्नीशियम’ (Magnesium) एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसकी कमी से आपका शरीर समय से पहले बूढ़ा हो सकता है, अच्छी बात यह है कि रोजाना खाई जाने वाली कुछ चीजों में यह अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आइए जानें किन फूड्स की मदद से शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Dementia Awareness: मशहूर शायर बशीर बद्र 14 साल से थे डिमेंशिया से पीड़ित, जानें इस बीमारी के शुरुआती संकेत

दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

बुलेट पर सवार होकर, गढ़ाकोटा की सुंदरता निहारते हुए अचानक सैर पर निकल पड़े गोपाल भार्गव- देखें VIDEO

बीड में सौतेली मां-बेटे के अफेयर का खौफनाक अंत, बदनामी के डर से बेटे ने पीया जहर, सदमे में मां ने लगाई फांसी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पालक आयरन का बेहतरीन सोर्स होने के साथ ही पालक में मैग्नीशियम भी भारी मात्रा में पाया जाता है। एक कप पके हुए पालक में लगभग 157 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। आप सर्दियों में इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर मैग्नीशियम की पूर्ति कर सकते हैं।

केला मैग्नीशियम सहित कई पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 32 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। अगर आप मैग्नीशियम की कमी दूर करना चाहते हैं, तो केले को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि मुट्ठी भर बादाम खाने से आपको लगभग सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं। बादाम मैग्नीशियम का एक शानदार स्रोत हैं। ज्यादा पोषक तत्व पाने के लिए आपको बादाम को रातभर पानी में भिगोकर सुबह बासी मुंह खाना चाहिए।

अगर आप चॉकलेट लवर हैं, तो इसकी मदद से भी शरीर में मैग्नीशियम की कमी दूर कर सकते हैं। दरअसल, डार्क चॉकलेट मैग्नीशियम का बहुत अच्छा स्रोत होती है। ऐसे में मैग्नीशियम की पूर्ति के लिए आप डार्क चॉकलेट खा सकते हैं।

काजू एक लोकप्रिय ड्राई फ्रूट है, जिसे कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है। एक चौथाई कप काजू लगभग 89 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है।

तिल और सूरजमुखी दोनों के बीज न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि मैग्नीशियम का भी शानदार स्रोत हैं। इनमें कद्दू के बीज भी ज्यादा मैग्नीशियम पाया जाता है। आप इन बीजों को अपने सलाद पर छिड़क कर या अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

क्विनोआ भी मैग्नीशियम से भरपूर होता है। एक कप पके हुए क्विनोआ में लगभग 118 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। ऐसे में मैग्नीशियम की पूर्ति करने के लिए यह भी एक बढ़िया सोर्स है।

Eat these things to increase magnesium in the body

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2023 | 06:08 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.