‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ के मौके पर महिलाओं के लिए करें कुछ ख़ास, यहां हैं कुछ टिप्स जिससे तारीफ़ खूब होगी आपकी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अगर आप अपने ऑफिस में महिलाओं को स्पेशल महसूस कराना चाहते हैं तो आप इस दिन को इन तरीकों के साथ खास मना सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
ऑफिस में इस तरह मनाएं महिला दिवस (सौ.सोशल मीडिया)
International Women’s Day: ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं की उपलब्धियों को समर्पित है। महिलाओं को मान-सम्मान और उनका अधिकार देने के लिए ही महिला दिवस मनाया जाता है।
भले ही आज महिलाएं धरती से लेकर चांद तक का सफर तय कर चुकी हों, लेकिन आज भी समाज में कहीं न कहीं उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
घर-परिवार को संभालने के साथ-साथ आज कई महिलाएं विज्ञान, राजनीति जैसे कई क्षेत्रों में अपना योगदान दे रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संघर्ष से सफलता तक…नागपुर की इन 5 महिलाओं ने खेल जगत में बनाई अपनी पहचान, जानें उनकी प्रेरक कहानी
जलगांव में महिला दिवस पर पालकमंत्री गुलाबराव पाटील का संदेश: ‘नारी शक्ति ही असली राष्ट्र शक्ति’
विधानसभा में महिला दिवस कार्यक्रम, सीएम फडणवीस ने विपरीत परिस्थितियों से उभरने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
संभाजीनगर: महिला दिवस पर अस्मिता लीग का शुभारंभ, मंत्री रक्षा खड़से ने महिलाओं को खेलों के लिए किया प्रेरित
ऐसे में जरूरी है कि एक दिन उनके भी निकाला जाए और उन्हें स्पेशल महसूस कराया जाए। ऐसे में अगर आप भी अपने कर्मचारियों को इस साल खुश करना चाहते हैं, तो अपने ऑफिस में 8 मार्च के दिन कुछ खास चीजों को बंदोबस्त कर सकते हैं।
ऑफिस में इस तरह मनाएं महिला दिवस :
काम से दें छुट्टी
महिला दिवस के मौके पर हो सके तो महिला कर्मचारियों को काम से छुट्टी दे दें। या फिर, उनसे ज्यादा काम न कराएं। ऐसा करके आप उनका दिन बेहद अच्छा बना सकते हैं।
उपहार दें
आप अपने ऑफिस के महिला कर्मचारी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गिफ्ट भी दे सकते हैं। जरूर नहीं कि गिफ्ट महंगा हो आप उन्हें चॉकलेट या फिर पेन और डायरी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके ऑफिस की महिलाओं को काफी ज्यादा अच्छा लगने वाला है।
पूरी करें ख्वाहिश
अगर किसी महिला कर्मचारी की कोई इच्छा है, जिसे आप पूरा कर सकते हैं तो उन इच्छाओं पर हां की मुहर लगाने के लिए महिला दिवस का दिन बेस्ट रहेगा। इससे उनका महिला दिवस बेहद खास बन जाएगा।
गुलाब दें
इस दिन को आप खास बनाने के लिए सभी महिला कर्मचारी को एक गुलाब देकर भी उनका दिन खास बना सकते है। कई कंपनियों का ज्यादा बजट नहीं होता है, ऐसे में वह इस दिन महिलाओं को खास फील कराने के लिए उनके डेस्क पर एक गुलाब रख दें। ताकि, उनकी पार्टनर को अच्छा फील हो सके।
कुछ गेम प्लान करें
ऑफिस में जब भी कुछ गेम होता है तो लड़कियों से ज्यादा हिस्सा लड़के लेते हैं। हालांकि आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर ऑफिस की महिलाओं के लिए गेम प्लान करना चाहिए। ताकि, उस दिन महिलाएं काम से थोड़ा ध्यान हटाकर वह कुछ फन एक्टिविटी कर सकें।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ट्रिप प्लान करें
अगर आपके ऑफिस में महिला कर्मचारी ज्यादा नहीं है, तो आपको अपने ऑफिस के बगल में ही कही ट्रिप पर जाना चाहिए। इससे आपकी ऑफिस की महिलाओं को काफी अच्छा लगेगा। कोशिश करें की इस ट्रिप के बारे में पहले से प्लान कर लें। ताकि सभी महिलाएं अपने घर पर इसकी इजाजत ले सकें।
