भाई दूज के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा पछताना

bhai-duj-1
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नई दिल्ली : 'भाई दूज' का पावन त्योहार 'गोवर्धन पूजा' के अगले दिन मनाया जाता है। इस साल 'भाई दूज' (Bhai Dooj) का त्योहार 6 नवंबर यानी,कल है। 'गोवर्धन पूजा' के अगले दिन मनाए जाने वाले इस त्योहार को 'यम द्वितीया' (Yam Dwitiya) के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक कथा के मुताबिक, 'यम द्वितीया' का संबंध सूर्य पुत्र यम और पुत्री यमुना से जुड़ा हुआ है।

मान्यताओं के अनुसार भाई-दूज के दिन कुछ चीजों को नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के मुताबिक, इसे शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानें आखिर वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें भाई दूज के दिन करने से बचना चाहिए ?

भाई दूज के दिन क्या न करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भाई दूज के दिन भाई को अपनी बहन से झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से यमराज के प्रकोप झेलना पड़ सकता है। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दिन शराब भी नहीं पीनी चाहिए। ऐसा करने से यम देव का प्रकोप को झेलना पड़ सकता है।

इस दिन भाई अपनी बहन के घर जाते हैं। इस दिन भाई को बहन के होते हुए भी अपने घर पर भोजन नहीं करना चाहिए। यदि बहन के पास पहुंचना संभव न हो सके तो गाय के निकट बैठकर भोजन करें। 'भाई दूज' के दिन जब भाई अपनी बहन के घर जाएं, तो वहां बनाए गए भोजन का निरादर न करें। ऐसा करने से भाई को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता सकता है।

मान्यताओं के मुताबिक, 'भाई दूज' के दिन अपने भाई का तिलक करके उसे मीठा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से भाई-बहन में सदैव प्रेम बना रहता है। इस दिन बहन-भाई को किसी भी बात पर बहस या झगड़ा आदि नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार, भाई दूज पर बहनों को भाई का तिलक करने से पहले कुछ भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। यानी कि जब तक भाई को तिलक न कर लें निर्जला ही रहना चाह‍िए। भाई दूज पर अपने भाई का तिलक करके उसे मीठा खिलाना न भूलें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच प्रेम-स्नेह बना रहेगा। साथ ही इस दिन बहनों को अपने भाई की पसंद ही खाना बनाना चाहिए। ऐसा करने से भाई-बहनों के प्रेम-स्नेह की डोरी मजबूत होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com