- Hindi News »
- Lifestyle »
- Do Not Commit These Mistakes In The Worship Of Lord Shiva On The Day Of Mahashivratri The Worship Will Remain Fruitless
महाशिवरात्रि’ के दिन भगवान शिव की पूजा में ये गलतियां भूल कर भी न करें, निष्फल रह जाएगी पूजा
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी
नई दिल्ली: देवों के देव महादेव को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ (Mahashivratri) का महापर्व इस साल 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। यूं तो शिवजी यानी महादेव बड़े भोले हैं अगर श्रद्धा से आप एक बार ऊं नम: शिवाय ही जप लें तो वह प्रसन्न हो जाते हैं। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर शिवजी और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। ऐसे में इस दिन भक्तजन एक स्वस्थ वैवाहिक जीवन की भी कामना करते हैं। कुछ लोगों अक्सर ये सोचते हैं कि पूरी विधि-विधान से पूजा करने के बाद भी पूरा फल क्यों नहीं मिलता ? आपको बता दें कि अकसर लोग पूजा के दौरान ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता। खासतौर पर तब, जब वे शिवलिंग की पूजा करते हैं। ऐसे में आइए जानें महाशिवरात्रि के दिन कौन से कार्यों को करने से बचना चाहिए।
शिवपुराण के अनुसार, घर में कोई हवन करवाना हो या पूजा, नारियल का इस्तेमाल हर जगह किया जाता है। लेकिन, यदि आप शिवलिंग पर नारियल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसा करना गलत है, जी हां, नारियल देवी को लक्ष्मी का प्रतीक मानते हैं और लक्ष्मी का संबंध भगवान विष्णु से हैं। शिवलिंग पर भूलकर भी नारियल का जल या नारियल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
शिवलिंग पर कभी भी तुलसी नहीं चढ़ाएं। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से पहले यह ध्यान रखें कि पाश्चुरीकृत या पैकेट का दूध इस्तेमाल न करें और शिवलिंग पर ठंडा दूध ही चढ़ाएं। अभिषेक हमेशा ऐसे पात्र से करना चाहिए जो सोना, चांदी या कांसे का बना हो। अभिषेक के लिए कभी भी स्टील, प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग ना करें।
भगवान शिव को भूलकर भी केतकी और चंपा फूल नहीं चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि इन फूलों को भगवान शिव ने शापित किया था। केतकी का फूल सफेद होने के बावजूद भोलेनाथ की पूजा में नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव को दूध, गुलाब जल, चंदन, दही, शहद, घी, चीनी और जल का प्रयोग करते हुए तिलक लगाएं। भगवान भोलेनाथ को वैसे तो कई फल अर्पित किए जा सकते हैं, लेकिन शिवरात्रि पर बेर जरूर अर्पित करें। क्योंकि, बेर को चिरकाल का प्रतीक माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति पर केवल सफेद रंग के ही फूल ही चढ़ाने चाहिए। क्योंकि, भोलेनाथ को सफेद रंग के ही फूल प्रिय हैं। शिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चंदन का टीका लगा सकते हैं। शिवलिंग पर कभी भी कुमकुम का तिलक न लगाएं। हालांकि भक्तजन मां पार्वती और भगवान भगवान गणेश की मूर्ति पर कुमकुम का टीका लगा सकते हैं।
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि भगवान शिव को चढ़ाई जाने वाली चीजों को खाना नहीं चाहिए। कहते हैं कि ये शुभ नहीं होता। मान्यता है कि चढ़ाई गई सामग्री का सेवन करना अशुभ माना जाता है। अक्सर लोग इस गलती को हर बार दोहराते हैं।
Do not commit these mistakes in the worship of lord shiva on the day of mahashivratri the worship will remain fruitless
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










