शादी हो करीब, तो दही का यह फेस पैक देगा चेहरे को नई ताज़गी, चमक उठेगा स्किन
- Written By: वैष्णवी वंजारी
दही का फेस पैक
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: शादी में सबसे खूबसूरत दिखना हर लड़की का सपना होता है। अपनी जिंदगी के सबसे खास दिन वो सबसे ज्यादा सुंदर दिखना चाहती है। अपने ब्राइडल लुक के लिए मेकअप पर हजारों खर्च कर देती है। लहंगे पर लाखों का खर्च हो जाता है। महीने भर से ब्यूटी पार्लर के चक्कर लगने लगते हैं। दुल्हन के चेहरे पर चांद सा निखार दिखे, इसके लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत नहीं है।
आपको जानकारी के लिए बता देते हैं, शादी से कुछ दिन पहले से बस अपने चेहरे पर एक खास फेस पैक लगाना है। इस फेस पैक की मदद से आपका स्किन ग्लो कर जाएगा। आपके चेहरे पर नेचुरल निखार आ जाएगा। आप आसानी से अपने घर में इस प्री ब्राइडल फेस पैक को बना सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए! बादाम का तेल दिलाएगा दमकती त्वचा और घने बाल, फटी एड़ियों से भी राहत
चेहरे पर चाहिए कुदरती निखार? अपनाएं दादी-नानी के बताए ये 5 देसी नुस्खे, त्वचा दिखेगी चमकदार और फ्रेश
Beauty Mistakes: आपकी रोजमर्रा की ये 10 आदतें छीन सकती हैं चेहरे का निखार, समय रहते बदल लें इन्हें
Ginger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे
ब्यूटीशियनों की मानें तो, दही सुंदरता को निखारने में भी बहुत उपयोगी होता हैं। हालांकि ये दोनों ही बातें सही हैं। जहां दही सेहत के लिहाज से अच्छा माना जाता तो वहीं ये चेहरे के लिए बहुत अच्छा होता हैं। अगर आप चमकता हुआ चेहरा चाहती हैं तो दही आपके बहुत काम आ सकता हैं। बस आपको इसमें कुछ चीजें मिलानी होंगी और आपका चेहरा मिनटों में चमक जाएगा। ऐसे में आइए जानें दही वाले ब्यूटी पैक के बारे में-
जो लोग अपना अधिकतर समय बाहर बिताते हैं उन पर धूप का प्रभाव अधिक पड़ता हैं। इससे उनकी त्वचा काली पड़ जाती है और बालों की समस्या भी होने लगती हैं। ऐसे में 1/4 नींबू का रस लें और इसे दही में मिलाएं और इसके साथ तीन बड़े चम्मच जैतून का तेल लें। इसे बालों में लगाएं और फेस पैक की तरह भी लगाएं। आधे घंटे बाद नहा लें। बालों का झड़ना कम हो जाएगा और चेहरे पर भी निखार आएगा।
ऑयली स्किन वालों के लिए ये परफेक्ट पैक हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच दही में एक बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं। इस मिश्रण से गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं सूखने के बाद धो लें।
त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और इस पैक को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।
