अगर आप थायराइड से परेशान, तो आज से करें इन दो पत्तियों का पानी, मिलेगा फायदा
आज हम घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिसमें दो पत्तियों का पानी पीने से फायदा मिलता है और कुछ हद तक थायराइड को कम किया जा सकता है।
- Written By: दीपिका पाल
थायराइड को कम करने के उपाय (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: आज दुनियाभर में विश्व थायराइड दिवस मनाया जा रहा है जो इस थायराइड की बीमारी के प्रति जागरूकता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। थायराइड की यह समस्या आज कल हर किसी के बीच ज्यादा हो जाती है इसे डाइट में बदलाव करके मैनेज किया जाता है। इस बीमारी को कम करने के लिए आज हम घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिसमें दो पत्तियों का पानी पीने से फायदा मिलता है और कुछ हद तक थायराइड को कम किया जा सकता है।
जानिए क्या बीमारी है थायराइड
जैसा कि, हमारे शरीर में कई ग्लैंड्स होती हैं, जो हार्मोन्स का स्त्राव करती हैं। ये हार्मोन्स शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए जरूरी होते हैं। थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन का निर्माण होता है। जब यह हार्मोन कम या ज्यादा बनने लगता है, तो हाइपोथायराइड या हाइपरथायराइड की समस्या होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Delhi Electricity Bill Hike: दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से बढ़कर आएगा बिल; DERC का बड़ा फैसला
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बनाएं एकीकृत योजना, मंत्री आशीष शेलार ने दिए रेलवे, मनपा और बेस्ट को निर्देश
भंडारा में पीएम सूर्यघर योजना का असर, 9,533 उपभोक्ताओं का बिजली बिल हुआ शून्य
जानिए इन दो पत्तियों के पानी के फायदे
धनिये की पत्तियों का पानी
शरीर में थायराइड के लेवल को मैनेज करने के लिए आप धनिये की पत्तियों का पानी पी सकते है। इसे दोनों तरह के थायराइड के लिए पी सकते है तो वहीं पर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और बॉडी को पूरी तरह से डिटॉक्स होती है। यहां पर धनिये की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह पानी वजन कम करने में भी सहायक है। इसमें धनिए में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो थायराइड लेवल को मैंटेन करता है।
जानिए बनाएं पानी
1-2 कप पानी में मुट्ठी भर धनिये की पत्तियों को आधा रह जाने तक उबालें।
2-इसमें थोड़ा सा अदरक भी डालें।
3-अब इसे छानकर पी लें।
4-इसे खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
तुलसी की पत्तियों का पानी
थायराइड के लिए तुलसी की पत्तियों का पानी फायदेमंद होता है क्योंकि थायरोक्सिन के लेवल को कम करने में भी मददगार होता है। तुलसी अपने औषधीय गुणों में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। इसे थायराइड के लक्षणों को कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है। तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से शरीर में हो रहे हार्मोनल इंबैलेंस को कम करने में मदद करता है।
ऐसे बनाएं तुलसी का पानी
1-तुलसी की ताजी पत्तियों को तोड़कर इनका रस निकालें।
2-इसे सुबह खाली पेट पानी के साथ लें।
3-इसमें थोड़ा सा ऐलोवेरा जूस मिलाना भी और भी फायदेमंद रहेगा।
