- Hindi News »
- Lifestyle »
- Chhath Puja Important Things
छठ पूजा में इन बातों का रखें ख़ास ख्याल, अन्यथा छठी मैया हो जाएंगी रुष्ठ
- Written By: वैष्णवी वंजारी

File Photo
सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ (Chhath Puja 2023) की तैयारियां शुरू हो गई है। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग कार्तिक मास के छठ पर्व को बेहद निष्ठा और समर्पण के साथ मनाते है। इस साल कार्तिक मास की छठ पूजा 17 नवंबर, शुक्रवार से शुरू हो रही है, जिसका समापन 20 नवंबर, 2023 को होगा। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होता है।
इसके अगले दिन खरना, फिर संध्याकालीन अर्घ्य और आखिरी दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर लोक आस्था के महापर्व का समापन होता है। छठ पूजा के दौरान महिलाएं परिवार की सुख, शांति और समृद्धि के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है। बल्कि कड़े नियमों का पालन भी करना पड़ता है। आइए जानें काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से कुछ नियमों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषियों की मानें तो यह पर्व स्वच्छता का पर्व है। इसलिए इसमें व्रती महिलाओं को स्वच्छता का खास ख्याल रखना चाहिए।
छठ पूजा में सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। साथ ही पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है। इस दौरान भूलकर भी चांदी, स्टील और प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस पूजा में मिट्टी के चूल्हे और बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
छठ पूजा का व्रत कठिन उपवास में से एक है। इस दौरान व्रत रख रही महिलाएं इससे जुड़े सभी नियमों का पालन करती हैं। छठ पूजा से करीब 10 दिन पहले से ही लोगों को अरवा चावल, सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।
छठी मैया का प्रसाद तैयार करने के दौरान नमक, लहसुन और प्याज का इस्तेमाल भी बिल्कुल न करें। इसके अलावा चार दिन के अनुष्ठान के दौरान घर परिवार में किसी को भी मांस का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
छठ पूजा का प्रसाद बेहद पवित्र होता है। इसे बनाते समय भूलकर भी इसे जूठा न करें। साथ ही इसे बनाने से पहले भी कुछ भी न खाएं। अपने हाथों को भी साफ रखें। याद रखें कि, प्रसाद बनाने वाली जगह एकदम स्वच्छ हों।
छठ पूजा के दौरान पूजन सामग्री का विशेष ध्यान रखा जाता है। छठ पूजा में पूजन सामग्री के तौर पर सिंदूर, कुमकुम, आलता, पीतल या बांस का सूप, शकरकंदी, नारियल, ईख, शहद, पान, सुपारी, लौंग, कद्दू इत्यादि पूजन सामग्री के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं।
Chhath puja important things
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










