Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस साल इस दिन है छठ पूजा, जानिए कब है नहाय-खाय और कब पड़ रहा है खरना

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Nov 07, 2023 | 06:08 AM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम : लोक आस्था का महापर्व ‘छठ’ (Chhath Puja 2023) की शुरुआत 17 नवंबर 2023 से हो रही है। जिसका समापन 20 नवंबर को होगा। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ का महापर्व मनाया जाता है। इसे लोक आस्था का महापर्व कहा जाता है, जो कि हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में एक है। इसमें पूरे 36 घंटे का व्रत रखा जाता है।

छठ पर्व चार दिनों तक चलता है। छठ में सूर्य देव की उपासना की जाती है। इसके साथ ही यह पर्व उषा, प्रकृति, जल, वायु और सूर्यदेव की बहन षष्ठी माता को समर्पित है। यह व्रत संतान और सुहाग की दीर्घायु, घर की सुख-समृद्धि व उन्नति के लिए रखा जाता है। मान्यता है कि, आप जिस मनोकामना के साथ छठ व्रत रखेंगे, आपकी हर मनोकामना जरूर पूरी होगी। ऐसे में आइए जानें इस साल छठ पूजा, नहाय खाय और खरना किस दिन किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

घर में इन तरीकों से करें छठ में बचे सामान का रीयूज, नहीं होगा खराब, आएगा काम

खत्म हुआ 4 दिनों का छठ महापर्व, इस विधि के साथ करें 36 घंटे के कठोर निर्जला उपवास का पारण

छठ पूजा में घर औऱ घाट को इन लेटेस्ट डिजाइन की रंगोली से सजाएं, देखें यहां

शिवजी के साथ युद्ध में यहां गिरे थे सूर्य भगवान के 3 टुकड़ें, रावण के नाना ने चली थी ऐसी चाल

नहाय खाय का दिन

छठ पूजा के दौरान सूर्य देव की पूजा चार दिनों तक चलती है। छठ के पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों जैसे गंगा आदि में स्नान किया जाता है। छठ का व्रत करने वाली महिलाएं नहाय खाय के दिन केवल एक बार भोजन करती हैं। इस साल नहाय खाय 17 नवंबर, 2023 को किया जाएगा।

खरना की तारीख

छठ पूजा का दूसरा दिन खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखा जाता है। सूर्यास्त के तुरंत बाद भोजन बनाकर सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। दूसरे दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद तीसरे दिन का व्रत शुरू होता है। इस वर्ष 18 नवंबर, 2023 को किया जाएगा।

छठ पूजा का संध्या अर्घ्य

छठ पूजा के तीसरे दिन भी निर्जला व्रत रखा जाता है। साथ ही इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। तीसरे दिन का उपवास पूरी रात चलता है और छठ के व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। वर्ष 2023 में छठ पूजा का संध्या अर्घ्य 19 नवंबर, 2023 को दिया जाएगा।

व्रत का पारण

छठ के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसे उषा अर्घ्य भी कहते हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। ऐसे में छठ के व्रत का पारण 20 नवंबर, 2023 को किया जाएगा।

Chhath puja date nahay khay date kharna date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2023 | 06:08 AM

Topics:  

  • Chhath Process

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.