Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज से है ‘चैती छठ पूजा’, जानिए कब है नहाए-खाय, खरना की सही तिथि और अर्घ्य का शुभ-मुहूर्त

  • By navabharat
Updated On: Apr 05, 2022 | 08:01 AM

फ़ाइल फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

आस्था का महापर्व ‘छठ’ पूजा हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल ‘चैती छठ'(Chaiti Chhath Puja) पर्व 05 अप्रैल, मंगलवार को नहाय- खाय के साथ शुरू होगा, जो कि 08 अप्रैल, शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा।

आस्था का महापर्व छठ साल में दो बार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, एक चैत्र  महीना और दूसरा कार्तिक महीना में। हालांकि कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाएं जाने वाला छठ पर्व को मुख्य माना जाता है। चैती छठ पूजा को बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के साथ देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

पहली बार ‘चैती छठ’ करने वाले श्रद्धालु ये विशेष नियम जान लें, पूजा की सामग्री की लिस्ट भी नोट कर लें

मंगलवार से चैती छठ पूजा आरंभ, जानिए किस दिन पड़ रहा है नहाय खाय और खरना, किस तिथि को है सांध्य अर्घ्य और किस दिन ऊषा अर्घ्य

इस दिन से आरंभ हो रही है ‘चैती छठ पूजा’, जानिए नहाय-खाय, खरना और दो दिनों के अर्घ्य की सही तिथियां और शुभ मुहूर्त

छठ पूजा ख़त्म, यात्रीगण ध्‍यान दें! आज से पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर चलेंगी 46 पूजा स्पेशल ट्रेनें, जल्दी से अपनी सीट करें बुक

मान्यताओं के अनुसार, संतान की कामना करने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत बहुत ही उत्तम एवं शुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, छठी मैय्या को भगवान सूर्य की बहन कहा जाता है। मान्यता है कि, छठ महापर्व में छठी मैय्या व भगवान सूर्य की पूजा करने से ‘छठी मैय्या’ प्रसन्न होती हैं। इस व्रत के पुण्य  प्रभाव से घर में सुख-शांति व खुशहाली आती है। आइए जानें चैती छठ पूजा की प्रमुख तिथियां शुभ मुहूर्त-

 चैती छठ पूजा की प्रमुख तिथियां  

05 अप्रैल 2022, मंगलवार – नहाय-खाय

06 अप्रैल 2022, बुधवार – खरना

07 अप्रैल 2022, गुरुवार – डूबते सूर्य का अर्घ्य

08 अप्रैल 2022, शुक्रवार – उगते सूर्य का अर्घ्य

शुभ मुहूर्त

सूर्यास्त का समय (संध्या अर्घ्य): – 07 अप्रैल, 05:30  शाम

 सूर्योदय का समय (उषा अर्घ्य) – 08 अप्रैल, 06:40 सुबह

सामग्री लिस्ट

प्रसाद रखने के लिए बांस की दो तीन बड़ी टोकरी,  बांस या पीतल के बने तीन सूप, लोटा, थाली, दूध और जल के लिए ग्लास, नए वस्त्र साड़ी-कुर्ता पजामा, चावल, लाल सिंदूर, धूप और बड़ा दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो, सुथनी और शकरकंदी, हल्दी और अदरक का पौधा हरा हो तो अच्छा, नाशपाती और बड़ा वाला मीठा नींबू, जिसे टाब भी कहते हैं, शहद की डिब्बी, पान और साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, कुमकुम, चन्दन, मिठाई।

छठ पूजा में अर्घ्य देने का वैज्ञानिक महत्व

यह बात सभी को मालूम है कि सूरज की किरणों से शरीर को विटामिन डी मिलता है। सदियों से सूर्य नमस्कार को बहुत लाभकारी बताया गया है। प्रिज्म के सिद्धांत के मुताबिक सुबह सूर्य की रोशनी से मिलने वाले विटामिन डी से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है और स्किन से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

Chaiti chhath puja is from today know when to take bath and eat the exact date of kharna and auspicious time of arghya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2022 | 08:01 AM

Topics:  

  • Chaiti Chhath Puja

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.