हर सुबह इस ड्राई फ्रूट के खाने से आपके ब्रेन को मिलेगी नई ताकत, मेमरी हो जाएगी तेज
- Written By: नवभारत डेस्क
File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: सुपर फूड (Super Food) की श्रेणी में शामिल बादाम के बारे में कौन नहीं जानता। हमारे घर के बड़े बुजुर्गों से अक्सर आपने यह बात सुनी होगी कि बादाम खाने से दिमाग (Mind) तेज होता है। बादाम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद चीजों में से एक है। इसमें प्रोटीन, खनिज, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे खाने से याददाश्त तेज होती है और कई प्रकार की शारीरिक व मानसिक समस्या से निजात मिलती है।
रोजाना इसका सेवन करने से आप कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। बता दें कि सूखे हुए बादाम के मुकाबले भीगे हुए बादाम एंजाइम रिलीज करने में मदद करते हैं, जो कि पाचन प्रक्रिया के लिए अच्छे होते हैं। भीगे हुए बादाम के छिलके में टैनिन होता है जोकि पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है। आज हम जानेंगे बादाम आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में भीषण गर्मी से बच्चे बेहाल: मेडिकल-मेयो के ओपीडी में 30% बढ़े मरीज, ‘हीट एक्जरशन’ का खतरा
Protein In Dal: इन 7 दालों में है प्रोटीन का खजाना, आज ही करें डाइट में शामिल
Tea vs Coffee: जानिए किसमें होता है ज्यादा कैफीन और कितनी चाय या कॉफी पीना है सुरक्षित? एक्सपर्ट्स की राय
इंजेक्शन से बदला जा रहा तरबूज का रंग! जानिए क्या है असली सच्चाई, FSSAI ने क्या बताया?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, बादाम में मौजूद विटामिन-E आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव रहता है। रोजाना बादाम और मिश्री को मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
बादाम में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, स्किन से संबंधित कई बीमारियों से आपकी रक्षा करता है। नियमित रूप से खाली पेट बादाम खाना आपके चेहरे पर चमक बढ़ा सकता है।
रोजाना इसे खाने से आपको कभी कब्ज नहीं होगी। यह हमारी आंत में स्वस्थ बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देते हैं, जो खाने को पचाने का काम करते हैं और किसी भी बीमारी से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। बादाम को रोज सुबह भिगोकर उसका सेवन करने से याददाश्त तेज होती है। इसमें प्रोटीन ज्यादा होने के कारण यह ब्रेन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है।
