-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Brahmi Ashwagandha Shankhpushpi For Stress Anxiety Overthinking
ओवरथिंकिंग से राहत दिलाती है ये तीन औषधियों का मिश्रण, आयुर्वेदाचार्य से जानिए इनके सेवन के फायदे
- Written By: दीपिका पाल
Overthinking treatment Ayurveda: आयुर्वेद में ब्राह्मी, अश्वगंधा और शंखपुष्पी का मिश्रण तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंग से राहत दिलाने में असरदार है। इसका सेवन नियमित करते है तो कई सारे फायदे मिलते है।

ब्राह्मी, शंखपुष्पी और अश्वगंधा का मिश्रण (सौ.सोशल मीडिया)
Brahmi Ashwagandha Shankhpushpi Benefits: आयुर्वेद में सभी बीमारियों का इलाज छिपा है जहां पर हर औषधि के फायदे शरीर के अंदरूनी दर्द को कम करते है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ओवरथिंकिंग, तनाव, चिंता और मानसिक थकान आम समस्या बन गई है। इस मिश्रण का नियमित सेवन इन समस्याओं से राहत दिला सकता है।आयुर्वेद में कई औषधियों को रामबाण माना गया है इसमें ही आपने ब्राह्मी, अश्वगंधा और शंखपुष्पी के बारे में तो सुना ही होगा। अगर इन तीनों औषधियों को एक साथ मिलाकर सेवन करते है तो तनाव, चिंता और ओवरथिंकिंग से राहत दिलाने में मदद करती है।
इन औषधियों को एक साथ लेने के फायदों के बारे में आयुर्वेदाचार्य भी बताते है। चलिए जान लेते है ब्राह्मी, शंखपुष्पी और अश्वगंधा के मिश्रण को एक साथ लेने के फायदों के बारे में।
मानसिक रूप से फायदेमंद होती है औषधि
यहां पर इन आयुर्वेदिक औषधियों में ब्राह्मी मस्तिष्क को पोषण देती है, याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाती है। अश्वगंधा तनाव हार्मोन को नियंत्रित कर शरीर को मजबूत बनाती है। शंखपुष्पी मन को शांत रखती है और बेहतर नींद लाती है। अगर हम एक साथ तीनों के मिश्रण का सेवन करते है तो, इनका सेवन हमारे मानसिक स्वास्थ्य को सुधारती हैं, नकारात्मक विचार कम करती हैं और भावनात्मक संतुलन बनाए रखती हैं। नियमित सेवन से मन शांत रहता है और रोजमर्रा की जिंदगी में सुकून मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
जानिए सेवन करने का तरीका
आयुर्वेद के अनुसार इन तीनों ब्राह्मी, अश्वगंधा और शंखपुष्पी औषधि को सेवन करने का तरीका अलग है। इन तीनों को आप चूर्ण या सिरप के रूप में ले सकते है। आमतौर पर चूर्ण के रूप में समान अनुपात (1:1:1) में लिया जाता है। मिश्रण दिन में 2 बार गुनगुने दूध या पानी के साथ ले सकते हैं। अश्वगंधा का मिश्रण गुनगुने दूध या शहद के साथ सुझाया जाता है, लेकिन सही मात्रा और तरीका व्यक्ति की प्रकृति (वात, पित्त, कफ) पर निर्भर करता है, इसलिए आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह लेकर ही लें।
जानें तीनों औषधि को एक साथ लेने के फायदे
यहां पर इन तीनों औषधियों में से ब्राह्मी मस्तिष्क का टॉनिक है। यह याददाश्त, एकाग्रता और बुद्धि को बढ़ाती है। ब्राह्मी में मौजूद बैकोसाइड्स मस्तिष्क की कोशिकाओं की रक्षा करते हैं और न्यूरोट्रांसमीटर को संतुलित रखते हैं, जिससे चिंता और तनाव कम होता है। शंखपुष्पी मन को शांत करने वाली जड़ी-बूटी है। यह प्राकृतिक ट्रैंक्विलाइजर की तरह काम करती है, जो घबराहट, बेचैनी और ओवरथिंकिंग को दूर करती है।
ये भी पढ़ें-सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं का होता है अलग-अलग मतलब, जानिए इनके शरीर के लिए फायदे
यह नींद की गुणवत्ता सुधारती है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखती है। अश्वगंधा एक शक्तिशाली एडाप्टोजेन है। यह कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) को नियंत्रित करती है, जिससे शरीर और मन तनाव से बेहतर ढंग से निपट पाते हैं। यह ऊर्जा बढ़ाती है, थकान कम करती है और नींद में सुधार लाती है। तीनों का मिश्रण एक साथ मिलकर बेहतर काम करता है।
Brahmi ashwagandha shankhpushpi for stress anxiety overthinking
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति ने दी बधाई
Jul 26, 2026 | 10:37 PMआषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Jul 26, 2026 | 10:36 PMजंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म…अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी? राजनीति में एंट्री करेंगे दीपके! जानें अगला कदम
Jul 26, 2026 | 10:13 PMThane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
Jul 26, 2026 | 09:57 PM‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ क्लब में एंट्री, कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
Jul 26, 2026 | 09:56 PMस्कूल वाला साइकिल रिक्शा देख लौट आई बचपन की यादें, वायरल वीडियो ने लोगों को कर दिया भावुक
Jul 26, 2026 | 09:54 PMTamil Nadu Politics: TVK को बड़ा झटका, चेन्नई में 25 से अधिक स्थानीय नेताओं ने छोड़ी पार्टी और थामा DMK का हाथ
Jul 26, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














