सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: ये तो सभी जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हरी सब्जियों की अहम भूमिका होती है। पोषण से भरपूर सब्जियां शारीरिक और मानसिक विकास में मदद करती हैं। इसी क्रम में हम एक खास प्रकार की सब्जी के बारे में बता रहे हैं, जिसका नाम है- जुकिनी। जुकिनी ऐसी ही एक सब्जी है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। हालांकि यह तोरी, खीरा, तोरई आदि सब्जियों से मिलती-जुलती है और बहुत से लोग इस सब्जी को इसी नाम से जानते भी हैं, लेकिन ‘जुकिनी’ एकदम अलग सब्जी है।
कहा जाता है कि जुकिनी इतनी ताकतवर सब्जी है कि शायद कोई ऐसा पोषक तत्व है जो इसमें न हो। एक तरह से जुकिनी पोषक तत्वों का खजाना है। अगर आप इसे अपनी डाइट में सप्ताह में दो दिन भी शामिल कर लेते हैं, तो समझिए कई बीमारियां आपके आसपास फटकेंगी भी नहीं। ऐसे में आइए जानें औषधीय गुणों से भरपूर इस सब्जी से होने वाले फायदे-
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, जुकिनी डाइजेशन के लिए बहुत बेहतरीन होता हैं। जुकिनी पेट से संबंधित कई तरह की समस्याओं से निजात दिलाती है। जुकिनी में पानी बहुत होता है जो स्टूल को सॉफ्ट करता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती हैं।
हेल्दी शरीर और दमकती स्किन के लिए विटामिन-C की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। वैसे तो विटामिन-C की मात्रा फलों में पाई जाती है लेकिन जुकिनी एक ऐसी सब्जी है जिसमें विटामिन सी की मात्रा भी भरपूर होती है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अस्थमा की समस्या से बचाव के लिए जुकिनी का सेवन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, जुकिनी में विटामिन-C होता है। विटामिन-C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और यह एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी प्रदर्शित करता है, जिसके कारण अस्थमा से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
जुकिनी में बीटा कैरोटीन होता है जो आंखों की रोशनी तेज करने के बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-C भी होता है जो आंखों के लिए बेहद जरूरी है। जुकिनी में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन होता है। रिसर्च के मुताबिक ये दोनों एंटीऑक्सीडेंट्स रेटिना को हेल्दी बनाता है।
जुकिनी में कैलोरी न के बराबर होती है। इसके साथ ही इसमें फाइबर भी बहुत होता है, जो भूख को बहुत देर तक लगने नहीं देती। इसलिए वेट लॉस करने में जुकिनी बहुत फायदेमंद होता है। इस सब्जी में विटामिन-K और कैल्शियम की भी भरपूर होती है। ये दोनों तत्व हड्डियों को चट्टान बनाने में बहुत मददगार है।