बेसन से बनाएं ये ख़ास उबटन और करें इस्तेमाल, टैनिंग होगी दूर, त्वचा को मिलेगी नई ख़ूबसूरती
सर्दी के दिनों में त्वचा पर गंदगी और डेड सेल्स जम जाते हैं। ऐसे में बेसन का उबटन चेहरे की गहराई से सफाई करता है। अगर आप रोजाना बेसन का उबटन लगाती हैं तो इससे आपकी त्वचा मुलायम बनती है।
- Written By: सीमा कुमारी
बेसन का उबटन लगाने के फायदे,(सौ.सोशल मीडिया)
Winter Skin care tips: सर्दी में हमें सेहत के साथ-साथ अपनी त्वचा का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। ये मौसम त्वचा के लिए कई परेशनियां साथ लेकर आता है। ठंडी हवाओं से चेहरा बेजान होने लगता है। रूखेपन की समस्या हो जाती है। इससे चेहरे पर खिंचाव बढ़ता है और स्किन के फटने का भी डर रहता है।
ऐसे में घरेलू उपाय ही इस समस्या से आपको निजात दिला सकता है। ऐसे में आपके लिए एक ऐसा उबटन लेकर आएं है जो टैनिंग, डार्क स्पॉट्स आदि में फायदेमंद होता है। इस यह उबटन बेसन का है। आइए जानते हैं इस उबटन को लगाने के क्या-क्या फायदे हैं।
बेसन का उबटन लगाने के फायदे-
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Skin Care Tips: सनबर्न से झुलस गई है त्वचा? एलोवेरा, दही और चंदन के ये घरेलू नुस्खे देंगे ठंडक और निखार
Beauty Product Guide: सोशल मीडिया ट्रेंड देखकर खरीदती हैं स्किन केयर? पहले जान लें ये जरूरी बातें
Face Serum: जवां और ग्लोइंग स्किन चाहिए तो सीरम खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी इंग्रेडिएंट्स
त्वचा को बनाए मुलायम
सर्दी के दिनों में त्वचा पर गंदगी और डेड सेल्स जम जाते हैं। ऐसे में बेसन का उबटन चेहरे की गहराई से सफाई करता है। अगर आप रोजाना बेसन का उबटन लगाती हैं तो इससे आपकी त्वचा मुलायम बनती है।
दाग-धब्बों की समस्या दूर करे
सर्दी में अक्सर त्वचा पर पिंपल्स हो जाते हैं। इससे दाग-धब्बों की समस्या भी देखने को मिलती है। ऐसे में बेसन का उबटन एक कारगर उपाय हो सकता है। ये स्किन से एक्ट्रा ऑयल को सोख लेता है और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।
त्वचा को करता है साफ
बेसन में मौजूद प्राकृतिक क्लींजर त्वचा को गहराई से साफ करते हैं। चेहरे को साफ करने के लिए बेसन त्वचा के अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है।
खत्म होगी टैनिंग
नियमित रूप से बेसन के इस्तेमाल से त्वचा की टैनिंग कम होती है। टैनिंग हटाने के लिए इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। बहुत से लोग दही और दूध में मिलाकर बेसन का इस्तेमाल टैनिंग हटाने के लिए करते हैं।
हेल्थ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
डेड स्किन सेल्स को हटाता है
बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इससे भी त्वचा चमक उठती है।
ऐसे तैयार करें बेसन का उबटन
2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दूध या दही और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर 15-20 मिनट या सूखने तक लगाकर रखें। इसके बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो लें। आप इसे सप्ताह में 2 से 3 बार उपयोग कर सकती हैं।
